आईपीएल भारतीय युवा खिलाड़ियों के आगे जाने के लिए एक बहुत बड़ा मंच हैं. अभी तक कई युवा खिलाड़ियों ने आईपीएल की वजह से भारतीय टीम में अपना स्थान बनाया हैं. आईपीएल ने अभी तक भारतीय टीम को हार्दिक पंड्या, कुनाल पंड्या, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ी दियें हैं. अब राजस्थान रॉयल्स के लिए रियान पराग ने आईपीएल पर्दापण किया हैं.
अब आये हैं आईपीएल के नए सितारे रियान पराग

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मैच में सबसे ज्यादा चर्चा युवा खिलाड़ी रियान पराग की हुयी. इस 17 वर्ष के खिलाड़ी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में पर्दापण किया. इस खिलाड़ी ने नंबर 7 पर बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान के लिए 16 रन बनाये. गेंदबाजी करते हुए भी पराग ने 3 ओवर में 24 रन खर्च किये. इसके साथ ही आईपीएल में खेलने वाले दुसरे असम के खिलाड़ी भी बन गयें. आईपीएल में खेलने वाले पहले असम के खिलाड़ी अबू नेचिम अहमद थे.
1. जन्म और खेलने का तरीका
रियान पराग का जन्म 10 नवंबर 2002 को गुवाहाटी में हुआ था. ये दायें हाथ से बल्लेबाजी और लेग ब्रेक गेंदबाजी करते हैं. रणजी में भी ये खिलाड़ी असम के लिए खेलता हुआ दिखायी देता हैं.
2.रियान के माता-पिता भी रहें हैं खिलाड़ी
रियान के पिता पराग दास क्रिकेटर रहें हैं. उन्होंने असम और रेलवेज के लिए रणजी क्रिकेट खेला है. रियान की माँ भी राष्ट्रीय स्तर की तैराक रह चुकी है. रियान की माँ ने भारत के लिए एशियन चैंपियनशिप और सैफ खेलों में खेला हैं.
3.युवा टेस्ट क्रिकेट में बनाये हैं रिकॉर्ड
रियान ने अपना युवा टेस्ट पर्दापण इंग्लैंड के खिलाफ 2017 में किया था. इन्होने अपने पर्दापण टेस्ट के दोनों पारियों में अर्धशतक जड़े थे.
4. अंडर19 विश्वकप जीता
रियान उस विश्व विजेता अंडर19 टीम का हिस्सा थे. जिसने पिछले साल न्यूज़ीलैण्ड में विश्वकप जीता था. रियान ने उस विश्वकप में टीम ने लिए अच्छा प्रदर्शन किया था.
5. टी20 पर्दापण
रियान ने 2017 में असम के लिए झारखंड के खिलाफ टी20 पर्दापण किया था. अपने पर्दापण के समय इनकी उम्र मात्र 15 साल और 80 दिन की थी. इस तरह ये कम उम्र में टी20 पर्दापण करने वाले दुसरे खिलाड़ी बनें थे. सबसे कम उम्र में टी20 पर्दापण करने का रिकॉर्ड राणा कलंगुटकर के नाम हैं.
6.रणजी पर्दापण
मात्र 16 साल और 7 दिन की उम्र में रियान ने असम के लिए अपना रणजी पर्दापण किया था. 21वें शताब्दी में जन्म लेकर रणजी खेलने वाले रियान पहले खिलाड़ी बने थे.
7.लगाते हैं लंबे छक्के
रियान पराग ने अंडर19 एकदिवसीय चैलेंजर टूनामेंट 2017 में सबसे ज्यादा रन बनाये थे. इस टूनामेंट में इस खिलाड़ी ने 207 रन बनाये थे और लंबे लंबे छक्के लगाये थे.
8. आईपीएल पर्दापण
रियान पराग को इस आईपीएल नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 10 लाख में ख़रीदा था. चेन्नई के खिलाफ इस खिलाड़ी ने अपना आईपीएल पर्दापण भी किया. आईपीएल पर्दापण के समय पराग की उम्र मात्र 17 साल और 152 दिन ही थी. रियान आईपीएल में सबसे कम उम्र में आईपीएल पर्दापण करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने.
9.बचपन से ही बड़े खिलाड़ियों से मिलते रहें हैं
रियान जब मात्र 6 साल के थे तब ही वो महेंद्र सिंह धोनी और सौरव गांगुली से मिल चुके थे. अब रियान पराग ने महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ ही अपना आईपीएल पर्दापण किया हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें
The post आईपीएल 2019 के नए सितारे रियान पराग के बारें में 9 ऐसी बातें जिससे अब तक होंगे अनजान appeared first on Sportzwiki.