इस समय चल रहे आईपीएल के बाद सभी की नजरें वर्ल्ड कप पर लगी है. जो इंग्लैंड और वेल्स में 30 मई 2019 से शुरू हो रही है. भारत और इंग्लैंड की टीम इस वर्ल्ड की प्रमुख दावेदार बताई जा रही है. मौजूदा समय में शानदार प्रद्रर्शन करने वाली ऑस्ट्रेलिया भी वर्ल्ड कप जीतने की रेस में आ गयी है.
तीसरी बार वर्ल्ड कप जीत सकती है भारतीय टीम

भारतीय टीम ये वर्ल्ड कप जीतकर 3 वर्ल्ड कप जीतने वाली दूसरी टीम बन सकती है. सबसे ज्यादा बार वर्ल्ड कप जीतने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के टीम के पास है जिन्होंने 5 बार वर्ल्ड कप पर कब्ज़ा किया था. भारत ने इससे पहले 1983 में कपिलदेव की कप्तानी में पहली बार वर्ल्ड कप जीता था. उस बार का वर्ल्ड कप भी इंग्लैंड में ही हुआ था. उसके बाद भारत ने 2011 में महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी में दूसरी बार वर्ल्ड कप पर कब्ज़ा जमाया था. उस समय भारत ने घरेलू मैदान पर वर्ल्ड कप पर कब्ज़ा जमाया था.
जॉनी बैरेस्टो ने बताया भारत को वर्ल्ड कप जीतने का दावेदार

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज बैरेस्टो ने भारत को वर्ल्ड कप का दावेदार बताते हुए कहा कि
“भारत के पास इस समय एक अच्छी टीम है. जिसमे बहुत सारे मैच विनर खिलाड़ी खेलते हैं. इनमें से कई खिलाड़ी अकेले दम पर मैच बदलने का माद्दा रखते हैं. वर्ल्ड कप में भारत की टीम को हराना बहुत ही मुश्किल होने वाला है.”
जॉनी के अनुसार इस भारतीय टीम ने सभी प्ररिस्थिति में अच्छा खेलकर दिखाया है. भारत के सबसे मजबूत बल्लेबाजी क्रम है. गेंदबाजी में भी उनके पास मैच जीताने वाले खिलाड़ी है.
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया भी है वर्ल्ड कप जीतने की दावेदार

इस समय दुनिया की नंबर 1 एकदिवसीय टीम इंग्लैंड भी इस वर्ल्ड कप को जीतने की दावेदार है. इंलैंड घरेलू मैदान पर ये वर्ल्ड कप खेलेगी तो उसका फ़ायदा भी इंग्लैंड की टीम को हो सकता है. इंग्लैंड के पास भी इस समय बहुत अच्छी टीम है, जिसमे कई मैच विनर खिलाड़ी हैं.
ऑस्ट्रेलिया की टीम भी इस समय बहुत अच्छा प्रद्रर्शन कर रही है. ऑस्ट्रेलिया ने अभी हाल में ही भारत और पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर एकदिवसीय सीरिज हराया हैं.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इस लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं तो तो प्लीज कमेंट करें.आगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया है, तो कृपया अभी लाइक करे, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपतक पहुंचा सके.
The post जॉनी बैरेस्टो ने इंग्लैंड नहीं बल्कि इस टीम को बताया विश्वकप 2019 का प्रबल दावेदार appeared first on Sportzwiki.