Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019ः गौतम गंभीर ने बताया, आंद्रे रसेल को कैसे उन्होंने दिल्ली से केकेआर में किया शामिल

कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर ने खुलासा किया है कि किस प्रकार आंद्रे रसेल को टीम में शामिल किया गया था. जो इस समय टीम में मैचविनर्स की भूमिका निभा रहे है. आईपीएल के इस सत्र में वह सभी प्रमुख बल्लेबाजों को पछाड़ते हुए नजर आ रहे है. इस समय वह ताबड़तोड़ फाॅर्म में है. चार मैचों की चार पारियों में उन्होंने मात्र 77 गेंदो में 207 रन बना ड़ाले है.

लेकिन राॅय चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ तो रसेल का तूफान आया था, जिसमें विराट के राॅयल चैलेंजर्स 205 रन को भी सुरक्षित नहीं रख पाए थे. रसेल ने इस दौरान 18 वें ओवर में तीन छक्के लगाए, इसके बाद पेनाल्टी ओवर में चार छक्के लगाए.

गौतम गंभीर ने बताया कि कैसे गंभीर को टीम में शामिल कियाः

गौतम गंभीर ने कहा “बहुत सारे लोग मुझसे पूछते हैं कि केकेआर ने आंद्रे रसेल की खोज कैसे की,” गंभीर ने टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए अपने कॉलम में लिखा। “क्या यह आधुनिक क्रिकेट एनालिटिक्स था? क्या यह एक प्रतिभाशाली हेड-हंटर था, जिसने उसकी सिफारिश की थी? या यह नीलामी की मेज पर एक मास्टरस्ट्रोक था?”

“एक पूर्व केकेआर कप्तान होने के नाते मैं आपको बता सकता हूं कि यह उपरोक्त में से कोई भी नहीं था। यह आपके शहर में सबसे अच्छे इतालवी रेस्तरां में एक मेज नहीं ढूंढने और कम ज्ञात संयुक्त पर समाप्त होने का एक क्लासिक मामला था.मुझे समझाने दीजिए.”

गंभीर ने आगे कहा, कि

“2013-14 में हम महान जैक्स कैलिस के स्थान पर किस बल्लेबाज को लिया जाए, इसकी तलाश कर रहे थे, उन विकल्पों में से एक रसेल भी था, ये पहले दिल्ली के लिए खलेते थे, उस समय उनका प्रर्दशन बेहद निराशाजनक था, 7 मैचों में मात्र 58 रन बनाए थे. सोचने, विचारने के बाद हमने रसेल को अपनी टीम में शामिल कर लिया.”

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो, प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तोों तक ये खबर पहुंचाने के लिए शेयर करे और साथ ही अगर कोई सुझाव देना चाहते है तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अभी तक हमारे पेज को लाइक नहीं किया है. तो कृपया अभी लाइक करें , जिससे लेटेस्ट अपडेटस आपतक पहुंचा सके.

 

The post आईपीएल 2019ः गौतम गंभीर ने बताया, आंद्रे रसेल को कैसे उन्होंने दिल्ली से केकेआर में किया शामिल appeared first on Sportzwiki.