Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019: ललित मोदी ने उठाएं आईपीएल के इस मैच पर सवाल, कहा ये तो फिक्सिंग है

आईपीएल इस सीजन के कोई कोई मुकाबले काफी रोमांचक होते दिख रहे  हैं. जिसमे  एक मैच जो द्दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाईट राईडर्स के बीच 30 मार्च को टाई रहा, लेकिन अंत में दिल्ली ने सुपर ओवर में जीत दर्ज किया. इस मैच के दौरान दिल्ली के विकेट कीपर ऋषभ पंत का एक ऑडियो वायरल हुआ है जो विवाद का कारण बना है.

फिक्सिंग में फंसे ऋषभ पंत

आईपीएल के मौजूदा सीजन का 10वां मैच अचानक विवादों की ओर बढ़ गया है. ये मुकाबला एक तरफ तो सुपर ओवर की वजह से सुर्खियों में रहा, दूसरी तरफ ऋषभ पंत का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह विकेट के पीछे खड़े होकर कुछ ऐसा बोलते सुने गए, जिससे विवाद हो गया. उनकी आवाज स्टंप माइक में कैद हो गई.

सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो में पंत को कहते हुए सुना जा रहा है, ‘ये तो वैसे भी चौका है.’ पंत ऐसा तब कहते नजर आए, जब मुकाबला चौथे ओवर चल रहा था और केकेआर के रॉबिन उथप्पा बल्लेबाजी , जबकि संदीप लामिछाने गेंदबाजीकर रहे थे. तभी संदीप की अगली गेंद पर उथप्पा ने चौका जड़ दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये कहते हुए वीडियो शेयर किया जाने लगा कि मैच फिक्स था.

@DineshKarthik Today’s match was fixed how Rishabh pant already knews that next ball going to be four on 3.5 it means match was fixed pic.twitter.com/TVZZ5hVywg

— Telesh lalwani (@TeleshLalwani) March 30, 2019

ललित मोदी ने ट्वीट कर फिक्सिंग का अंदेशा जताया 

दूसरी तरफ आईपीएल के पूर्व प्रमुख ललित मोदी ने भी ट्वीट कर फिक्सिंग का अंदेशा जताया है. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर ऋषभ पंत का एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें पंत कहते दिख रहे हैं कि ये तो वैसे भी चौका है. और अगली ही गेंद पर चौका लगता है.

ललित मोदी ने ट्वीट कर बताया है  कि क्या ये मजाक है मैं इस पर विश्वास नहीं कर सकता. इतने बड़े लेवल पर मैच फिक्सिंग. बीसीसीआई और आईपीएल प्रशासन कब जागेंगे.

बीसीसीआई ने किया ऋषभ पंत का बचाव 

 

हालांकि इन सभी विवादों के वावजूद बीसीसीआई ने इस पूरे मामले को खारिज कर दिया. उसने कहा कि ये सब गलत है. बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘पंत ने अपने इस वाक्य से पहले क्या कहा उसे किसी ने नहीं सुना.’

दरअसल रिषभ पंत  कप्तान श्रेयस अय्यर से ऑफ साइड पर फील्डर बढ़ाने की बात कह रहे थे, ताकि चौका बचाया जा सके.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post आईपीएल 2019: ललित मोदी ने उठाएं आईपीएल के इस मैच पर सवाल, कहा ये तो फिक्सिंग है appeared first on Sportzwiki.