आईपीएल में आज दो मुकाबले खेले जायेंगे, जिसमे पहला मुकाबला शाम 4 बजे से नंबर 2 पर बनी टीम किंग्स इलेवन पंजाब और नंबर 3 पर महेंद्र सिंह धोनी की सीएसके के बीच होगा. पछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के हाथो हार के बाद अपने घरेलु मैदान पर धोनी की टीम किंग्स इलेवन का सामना करेगी.
वहीं किंग्स इलेवन पंजाब की बात करें, तो पिछले मुकाबले में जीत के बाद उनके हौसले काफी मजबूत होंगे, लेकिन आईपीएल में अबतक की सबसे सफल टीम के साथ मुकाबला आसान नहीं होने वाला है. ऐसे में किंग्स इलेवन पंजाब अपनी टीम में कुछ बदलाव करती हुई नजर आ सकती है.किंग्स इलेवन पंजाब के 11 खिलाड़ी ये हो सकते हैं.
1. क्रिस गेल

क्रिस गेल को पिछले मैच में मौका नहीं मिला था, लेकिन चेन्नई के खिलाफ उनको मौका मिला ससकता है, क्योकि गेल के पास वो क्षमता है, जिससे वो किसी भी खेल का रुख बदल सकतें हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ फिर से ओपन करते क्रिस गेल दिख सकते हैं.
2. के एल राहुल (विकेट कीपर )

आईपीएल इस सीजन में के एल राहुल का बल्ला अभी खामोश रहा है, लेकिन उनकी बैटिंग टेक्निक से सब कोई वाकिफ है. पिछले सीजन में के एल राहुल पंजाब की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे.
3. मयंक अग्रवाल

मयंक अग्रवाल ने इस सीजन में पंजाब के लिए काफी अच्छी बल्लेबाजी की है. उन्होंने 4 मैचो में 146.59 की स्ट्राइक रेट से 129 रन बनाया है.
4. मंदीप सिंह

मनदीप सिंह ने ने कोलकाता के खिलाफ हुए मैच में विस्फोटक बल्लेबाजी की थी. इनके पास तेज गति से रन बनाने की क्षमता है. ऐसे में उन्हें टीम से बाहर करना फ्रेंचाइजी के लिए आसान नहीं है.
5 .सरफराज खान

सरफराज खान मध्य ओवर्स में तेजी से रन बना सकते हैं, सरफराज ने अबतक पंजाब के लिए अच्छी पारियां खेली हैं. छोटा पैकेज बड़ा धमाका कहे जाने वाले इस खिलाड़ी का खेलना
6 . डेविड मिलर

डेविड मिलर एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं पिछले मैच में उन्होंने 43 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी. मिलर अपने बड़े हीट के लिए जाने जाते हैं.
7 . सैम करन

किंग्स इलेवन के पिछले मैच में मैंन ऑफ़ द मैच रह चुके सैम करन भी टीम में शामिल रहेंगे, सैम करन ने पिछले मैच में हैट्रिक विकेट लिया था.
8 . रविचंद्रन अश्विन(कप्तान)

कप्तान की भूमिका के साथ साथ स्पिन गेंदबाजी को भी लीड करते हैं. अश्विन टीम के कप्तान हैं ऐसे में उनको टीम से बाहर करना मुश्किल है. अश्विन की कप्तानी में ही टीम ने 4 में से 3 मैचों में जीत दर्ज की है.
9 . मोहमद शमी

किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के पास काफी अनुभव है, ऐसे में कल की टीम में वो चेन्नई के खिलाफ अपने अनुभव का इस्तेमाल कर सकते हैं.
10 .मुरगन अश्विन

मुरगन अश्विन को भले ही पिछले मैच में विकेट न मिले हो लेकिन उनके पास क्षमता है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था.
11 . हर्ड्स विलजॉन

साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी हर्ड्स विलजॉन ने अबतक काफी अच्छी गेंदबाजी किया है. पंजाब की से इन्होने किफायती गेंदबाजी की है.
The post आईपीएल 2019 : चेन्नई के खिलाफ ये हो सकती है किंग्स इलेवन पंजाब की प्लेयिंग इलेवन appeared first on Sportzwiki.