Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019: मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा के चोट पर दिया अपडेट, कही ये बात

मुंबई इंडियंस को आज आईपीएल 2019 के अपने 6वें मैच में किन्न्ग्स इलेवन पंजाब से भिड़ेगी। किंग्स इलेवन पंजाब ने जहाँ अभी तक खेल 6 मैचों में चार जीत दर्ज की है, वहीं मुंबई को 5 मैचों में तीन जीत मिली है। इससे पहले 30 मार्च को दोनों टीमें आमने- सामने थी। उस मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब ने आसानी से अपने नाम कर लिया था।

रोहित शर्मा हुए चोटिल थे

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस मैच से एक दिन पहले कल चोटिल हो गये। अभ्यास सत्र के दौरान रोहित अचानक मैदान पर गिर गये। इसके बाद उन्हें चलने ममे भी परेशानी हो रही थी।

खबरों की माने तो उनकी मांशपेशियों में खिंचाव की बात सामने आ रही है। टीम फिजियो नितिन पटेल तुरंत उनके पास पहुंचे और उनका ट्रीटमेंट किया। इससे बाद रोहित खुद से चलकर ड्रेसिंग रूम में चले गये।

क्या फिट हैं रोहित?

रोहित शर्मा की चोट पर मुंबई इंडियंस या भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। हालाँकि, मुंबई इंडियंस की तरफ से ट्विटर पर रोहित शर्मा का एक वीडियो शेयर किया गया है।

इसमें ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन इसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि रोहित फिट हैं और आज का मैच खेल सकते हैं। अगर पोस्ट को देखकर लगाया जा रहा अंदाजा सही होता है तो यह मुंबई इंडियंस से ज्यादा भारतीय टीम के लिए बड़ी खबर है।

बल्ला शांत रहा है

रोहित शर्मा ने आईपीएल शुरू होने से पहले कहा था कि वह सभी मैचों से सलामी बल्लेबाजी करेंगे। इसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि उनसे बड़ी पारी देखने को मिलेगी। पिछले दो आईपीएल सीजन रोहित का बल्ला लगभग खामोश ही रहा है।

इस सीजन भी 5 मैच होने के बावजूद वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। इस दौरान उनका सबसे बड़ा स्कोर 48 रन है, जो उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ बनाया था। अगर रोहित आज देखते हैं तो बड़ा स्कोर बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाना चाहेंगे।

देखें ट्वीट:

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईपीएल 2019: मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा के चोट पर दिया अपडेट, कही ये बात appeared first on Sportzwiki.