राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी ने शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेल में 43 गेंदों पर 89 रनों की शानदार पारी खेलकर अपने साथी खिलाड़ी जोस बटलर की जमकर तारीफ की. उन्होंने इस खिलाड़ी को मौजूदा समय में दुनिया का और पॉवर प्ले का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बताया.

बटलर ने रॉयल्स के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के रूप में मैच की स्थिति को देखते हुए यह पारी खेली और टीम को जीत दिलानेे में अहम योगदान दिया. 188 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम ने उनकी बल्लेबाजी की मदद से मैच को जीतने में कामयाब हुई. सात मैचों में दूसरी जीत के साथ राजस्थान को अभी भी कड़ी मेहनत करना होगी, अगर उनको आईपीएल प्लेआफ में पहुंचना है.
धवल कुलकर्णी ने की बटलर की तारीफः
कुलकर्णी ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, कि अभ्यास के दौरान बटलर को गेंदबाजी करने का फायदा उन्हें मैच में मिलता है.
उन्होंने ने कहा, ‘‘अभ्यास के दौरान नेट पर बटलर के खिलाफ गेंदबाजी करना मुश्किल है क्योंकि उसके पास हर तरह का शॉट मौजूद है, लेकिन मैं इसे चुनौती की तरह लेता हूं, ताकि मेरी गेंदबाजी में सुधार आये.’’

उन्होंने कहा,
“जोस हमारी टीम के लिए एक विशेष खिलाड़ी है, वह शानदार फाॅर्म में है. और वह पिछले वर्ष से लगातार ऐसा कर रहे है. जोस जैसे अंतरराष्ट्रीय लोगों को, पावरप्ले के ओवरों में गेंदबाजी करना बहुत ही चुनौतीपूर्ण है.”
बता दें कि इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए, मुंबई इंडियंस ने कप्तान रोहित शर्मा (47) और क्विंटन डी कॉक (81) की पारियों की मदद से 187/5 रन बनाए. जिसको राजस्थान ने बटलर की बल्लेबाजी की बदौलत प्राप्त कर लिया.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो, प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तोों तक ये खबर पहुंचाने के लिए शेयर करे और साथ ही अगर कोई सुझाव देना चाहते है तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अभी तक हमारे पेज को लाइक नहीं किया है. तो कृपया अभी लाइक करें , जिससे लेटेस्ट अपडेटस आप तक पहुंचा सके.
The post आईपीएल 2019ः भारतीय तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी ने जोस बटलर को बताया मौजूदा समय का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज appeared first on Sportzwiki.