Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने इस देश को बताया विश्वकप 2019 का प्रबल दावेदार

हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात में हुए आस्ट्रेलिया और पाक के बीच सीरीज में, आस्ट्रेलिया ने पांच मैचों में 5-0 से क्लीन स्वीप कर दिया था, इसके बाद की विश्वकप में उपस्थति से लेकर विजेता तक बनने में सवाल उठने लगे थे, विश्वकप से पहले यह आखिरी सीरीज थी, जिसमें उनके इसतरह के लचर प्रर्दशन के बाद लोगों ने सवाल उठाने शुरु कर दिए थे. इस पर पाक के पूर्व कप्तान और इस समय मुख्य चयनकर्ता की भूमिका निभा रहे इंजमाम उल हक विश्वकप को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कुछ इस तरह का रिप्लाई दिया.

इस सवाल पर इंजमाम उल हक ने कहा कि

“पाक टीम विश्वकप में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने जा रही है, पाक इस बार विश्व कप की चैंपियन बनेगी.”

क्लीन स्वीप पर ये बोले इंजमामः

उन्होंने आस्ट्रेलिय़ा के खिलाफ पांच मैचों में मिली हार की वजह भी बताई है.उन्होंने कहा कि

“इस, सीरीज में हमने शीर्ष के सात खिलाड़ियों को आराम दिया था, जिसमें कप्तान सरफराज भी शामिल थे, आखिरी के दो मैचों में हमने 10 खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला किया था, जिससे इस सीरीज पर पड़ने वाले प्रभाव को मैं नहीं मानता हूं, कि इसका प्रभाव आगामी विश्वकप पर कही से भी पड़ने वाला है. मुझे पूरा भरोसा है कि हम विश्व कप के लिए एक बेहतरीन टीम चुनेंगे और पाकिस्तान खिताब जीतने के दावेदारों में होगा.”

पाकिस्तान की हालत काफी खराब

इंजमाम चाहे जितने बड़े-बड़े दांवे कर रहे हो, लेकिन टीम की सच्चाई कुछ और ही बयां करती है. टीम के हालिया प्रर्दशन को देखा जाए तो निरंतरता में कमी दिखाई देती है. जो टीम के लिए आगामी विश्वकप में खतरा साबित हो सकता है. टीम में खिलाड़ियों के प्रर्दशन में काफी सुधार करने की आवश्यकता है. अभी हाल ही में पाक की सबसे बड़ी समस्या उभरकर सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि उनके पास बिग हिटर नहीं है, जो टीम के लिए बड़ी समस्या है.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो, प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर पहुंचाने के लिए शेयर करे और साथ ही अगर कोई सुझाव देना चाहते है तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अभी तक हमारे पेज को लाइक नहीं किया है. तो कृपया अभी लाइक करें , जिससे लेटेस्ट अपडेटस आप तक पहुंचा सके.

The post पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने इस देश को बताया विश्वकप 2019 का प्रबल दावेदार appeared first on Sportzwiki.