क्रिकेट जगत में आज टी20 क्रिकेट का दौर है जहां हर कोई इस फॉर्मेट में अपने नाम का डंगा बजाना चाहता है। टी20 क्रिकेट के इस दौर में बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिल रही है। जिसमें कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें इस फॉर्मेट का सबसे ज्यादा स्पेशलिस्ट माना जाता है।
80 के दशक के बाद भी हुए हैं कई ऐसे खिलाड़ी, जो हो सकते थे बेस्ट टी20 प्लेयर
इस खेल की शुरुआत टेस्ट फॉर्मेट से हुई थी जिसके करीब 100 सालों के बाद वनडे क्रिकेट ने अपनी जगह बनायी। वनडे क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता के साथ ही टी20 क्रिकेट अस्तित्व में आया।

टी20 क्रिकेट ने कई ऐसे खिलाड़ी दिए जो वनडे और टेस्ट फॉर्मेट से होते हुए टी20 क्रिकेट के स्पेशलिस्ट बने। इसी कड़ी में भारत के पहले विश्व विजेता कप्तान कपिल देव के दौर में भले ही टी20 क्रिकेट नहीं था लेकिन उनमें भी इस फॉर्मेट में छाप छोड़ने का पूरा माद्दा था।
कपिल देव ने अपने दौर की बतायी बेस्ट टी20 प्लेइंग इलेवन
लेकिन यहां भारत के महान कप्तान रहे कपिल देव ने अपने दौर की टी20 फॉर्मेट की प्लेइंग इलेवन बतायी है, जिसमें ऐसे खिलाड़ियों को उन्होंने रखा जो उस दौर में टी20 क्रिकेट होने पर बेस्ट हो सकते थे।

महान ऑलराउंडर कपिल देव का क्रिकेट करियर 1978 से 1994 का रहा। इस दौरान टेस्ट और वनडे क्रिकेट के कई बड़े खिलाड़ी निकले जिनमें से कपिल देव ने उसी दौर की बेस्ट टी20 प्लेइंग इलेवन टीम के बारे में बताया।
सलामी बल्लेबाज की जिम्मेदारी ग्रिनिज-हैंस को
कपिल देव ने क्रिक बज को दिए इंटरव्यू में अपने दौर के उन खिलाड़ियों के बारे में बताया जो बेस्ट टी20 खिलाड़ी हो सकते थे। कपिल देव ने इन्हीं खिलाड़ियों प्लेइंग इलेवन सामने रखी।

इसमें कपिल देव ने गॉर्डन ग्रिनिज और डेसमंड हैंस को सलामी बल्लेबाज की जिम्मेदारी दी तो वहीं नंबर तीन पर विव रिचर्डसन को बिना किसी शक के चुना।
क्लाइव लॉयड को बनाया इस टीम का कप्तान
इसके अलावा मध्य क्रम में कपिल देव ने कई बड़े खिलाड़ियों के नामों के बीच मार्टिन क्रो को चुना। तो वहीं क्लाइव लॉयड को चुना और साथ ही उन्हें टीम की कप्तानी भी सौंपी। तो ऑलराउंडर के रूप में इमरान खान को शामिल किया। तो साथ ही जोंटी रोड्स को भी अपनी टीम का हिस्सा बनाया।

विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में जेफ डूजॉन को अपनी टी20 टीम का हिस्सा बनाया। इसके अलावा गेंदबाजी की बात करें तो इसमें वसीम अकरम, जॉल गार्नर, एलन डोनाल्ड जैसे तेज गेंदबाजों को चुना तो अब्दुल कादिर को स्पिन गेंदबाज के रूप में जगह दी।
इस तरह से है कपिल देव के द्वारा चुनी गई पूरी टीम- क्लाइव लॉयड(कप्तान), गॉर्डन ग्रिनिज, डेसमंड हेंस, मार्टिन क्रो, सर विव रिचर्ड्स, इमरान खान जोंटी रोड्स, वसीम अकरम, जॉल गार्नर, एलन डोनाल्ड और अब्दुल कादिर
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post भारत के विश्व विजेता कप्तान कपिल देव ने अपने दौर की चुनी बेस्ट टी20 एकादश, इस दिग्गज को बनाया कप्तान appeared first on Sportzwiki.