Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टी20 लीग के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेंगे वास और हेराथ

मुंबई
श्रीलंका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर रंगना हेराथ और चंिमडा वास यहां मितसुई शोजी टी20 लीग के आठवें टूर्नामेंट के उद्घाटन समरोह में हिस्सा लेंगे। शुक्रवार को आयोजकों ने यह घोषणा की। टूर्नामेंट के निदेशक और आयोजन सचिव ज्वाला ंिसह ने बताया कि पांच टीमों के बीच होने वाली इस स्थानीय टी20 लीग की शुरुआत 23 अप्रैल से होगी और इसका पहला मैच मुंबई पुलिस जिमखाना में खेला जाएगा। श्रीलंका की ओर से 111 टेस्ट और 322 वनडे खेलने वाले 45 साल के वास नियमित तौर पर यहां आते हैं जबकि बायें हाथ के महानतम स्पिनरों में से एक 41 साल के हेराथ ने भी उद्घाटन समारोह के लिए आयोजकों का निमंत्रण स्वीकार किया है। टूर्नामेंट में बांद्रा हीरोज, ठाणे मराठास, घाटकोपर जेट्स, मुंबई पुलिस सिटीराइडर्स और शिवाजी पार्क वारियर्स हिस्सा लेंगे।