Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ओएन मोर्गन ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो और वेन रूनी की जोड़ी से की इन 2 खिलाड़ियों के जोड़ी की तुलना

आईपीएल सीजन 12 में अपने पहले मुकाबले में हार के सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार वापसी किया है, सनराइजर्स की टीम ने गुरुवार की रात दिल्ली कैपिटल्स को उन्हीं के घरेलु मैदान (फिरोजशाह कोटला ) पर शिकस्त देते हुए, आईपीएल में खुद को शीर्ष पर कायम किया. हालाँकि सीजन की शुरुआत से ही पुरे टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है. सनराइजर्स के ओपनिंग जोड़ी डेविड वार्नर और जॉनी बैरेस्टो की जोड़ी विशेष रूप से काफी अच्छी रही.

आईपीएल के वेन रूनी – क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं वार्नर और बैरेस्टो : इयोन मॉर्गन

 

आईपीएल में  डेविड वार्नर और जॉनी बैरेस्टो की सलामी जोड़ी को  इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कप्तान इयोन मोर्गन ने मैनचेस्टर यूनाइटेड  फुटबॉल टूर्नामेंट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो और वेन रूनी की प्रसिद्ध जोड़ी के साथ जोड़ी की तुलना की है.

इयोन मोर्गन ने कहा,

“बैरेस्टो ग्यारह इंग्लिश खिलाड़ियों में से एक हैं, जो इस सीजन आईपीएल खेल रहे हैं. वह मैच जीताने वाला प्रदर्शन कर रहें हैं. वही दूसरी तरफ वार्नर पर एक साल पूर्व बॉल टेम्परिंग की विवाद से बैन लगने के बाद भी उनके खेल में कोई बदलाव नहीं हुआ है.”

ESPNCricinfo से बात करते हुए मोर्गन ने साथी खिलाड़ी के साथ फ्रेंचाइजी क्रिकेट के प्रकृति की प्रशंसा की, फ्रेंचाइजी क्रिकेट जोड़ी बनाने की सबसे अधिक संभावना साथ लाता है.

मोर्गन ने कहा कि, “उन दोनों ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट टीम के लिए जो क्षण दिखाया है वो इस खेल की सुन्दरता है कि आप (डेविड वार्नर और जॉनी बैरेस्टो) उन खिलाड़ियों के साथ कंधा मिलकर खेलते हैं, जिनके साथ कभी सोच भी नहीं था.”

मोर्गन ने दुसरे और खेलो के बारे में विचार करते हुए कहा, फुटबॉल में यह हर समय होता है पुर्तगाल में जहां रोनाल्डो को वेन रूनी ने [2006 विश्व कप में भेजा], और दो सप्ताह बाद मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए वापस जाना पड़ा. यह मुश्किल हालात है, लेकिन मुझे यकीन है कि जॉनी दुसरे खिलाड़ियों के साथ खेलकर बहुत कुछ ज्यादा सीख रहा है.

विश्वकप के बारे में मोर्गन ने कहा

 

आईसीसी वर्ल्ड कप के बारे में कहते हुए मोर्गन ने कहा कि,

“खिलाड़ियों के कार्य भर पर अंकुश लगाने की कोई आवश्यकता नही है. आईपीएल टी 20 लीग के अंत के तुरंत बाद ही वर्ल्ड कप शुरू होने वाला है ऐसे में आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को और अधिक बढायेगा.”

लगातार चौथी बार अर्धशतकीय ओपनिंग साझेदारी

 

 

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक बार फिर हैदराबाद के ओपनिंग जोड़ी ने अपना जलवा दिखाते हुए पहले विकेट के लिय 64 रन जोड़े. हलाकि कल डेविड वार्नर का बल्ला खामोस रहा, लेकिन जॉनी बैरेस्टो ने 48 रनों की एक शानदार पारी खेली. हैदराबाद की इस ओपनिंग जोड़ी ने इस आईपीएल के सीजन में लगातार चौथी बार अर्धशतकीय साझेदारी किया.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post ओएन मोर्गन ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो और वेन रूनी की जोड़ी से की इन 2 खिलाड़ियों के जोड़ी की तुलना appeared first on Sportzwiki.