Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये 3 कारण जिसकी वजह से विराट कोहली को छोड़ देनी चाहिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी

आरसीबी हस साल नये कलेवर के साथ मैदान में उतरती है, लेकिन वह इस कलेवर को बखूबी निभा पाने में गलत ही साबित होती है, साल बदलते जाते हैं, लेकिन टीम के लिए कुछ नहीं बदलता है. 6 हार के साथ विराट की राॅयल चैलेंजर्स अंकतालिका में सबसे निचले पैदान पर बनी हुई है. पिछले कुछ वर्षों में दुनिया के कुछ बेहतरीन खिलाड़ी होने के बावजूद, वे शायद ही टूर्नामेंट में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर पाए हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी टीमों ने कुछ खराब सीजन के बाद अपने आपको पूर्ण रुप से बदल लिया, इस सत्र में तो दिल्ली भी खासा प्रभावित कर रही है. लेकिन विराट की राॅयल चैलेंजर्स जहां की तहां है. इससे तो यहीं निष्कर्ष निकल कर सामने आता है कि क्य़ा अब बैंगलोर को अपने नये कप्तान के बारे में विचार करना चाहिए.

तथ्य़ झूठ नहीं बोलतेः

जब आरसीबी ने 2014 में विराट कोहली को अपना कप्तान घोषित किया था, तो वे उम्मीद कर रहे थे कि उनके नेतृत्व में टीम अच्छा प्रयास करेगी और वह टीम को शिखर पर ले जाने का प्रयास करेंगे, लेकिन साल बीतते गए, टीम के प्रर्दशन में कोई अंतर नहीं देखने को मिल रहा है. आरसीबी ने केवल कोहली की कप्तानी में दो बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है.

2016 में, उन्होंने फाइनल में जगह बनाई, लेकिन वह फाइनल मैच जीतने में नाकामयाब साबित हुए. इस समय़ कोहली ने 973 रन बनाए. उस समय शेन वाॅटसन और चहल ने भी टीम के लिए काफी अच्छा खेल खेला था.  अन्य तीन सत्रों में, वे क्रमशः लीग तालिका में अंतिम, दूसरा अंतिम और तीसरा अंतिम स्थान पर रहे.

खिलाड़ियों को प्रेरित करने में नाकामयाबः

एक कप्तान का काम न केवल फील्ड सेट करना और गेंदबाजी में बदलाव करना है, बल्कि खिलाड़ियों को प्रेरित करना भी है. अभी कोहली के साथ ऐसा नहीं है, क्योंकि वह जिन खिलाड़ियों से आगे चल रहे हैं, वे खेल के स्तर के मामले में उनसे बहुत नीचे हैं और वह बस उन्हें क्रिकेट का बेहतर ब्रांड खेलने में सक्षम नहीं कर पाए हैं.

केवल एबी डिविलियर्स ही कोहली के स्तर की बराबरी करने के करीब आते हैं,कोहली के साथ हमेशा ऐसा नहीं था, क्योंकि चैलेंजर्स अपनी कप्तानी के तहत पहले तीन सत्रों के लिए वास्तव में प्रेरित दिखे.

कोहली की मानसिकता शायद क्रिकेट की दुनिया में सबसे महान है. जिस तरह वह फील्ड पर आक्रामकता के साथ खेलते हुए दिखाई देते है, उन जैसे खिलाड़ी के लिए बिल्कुल सही है. भारतीय टीम में उनके पास रोहित शर्मा और धोनी जैसे बल्लेबाज है, जो समय-समय पर उनका मार्गदर्शन करते रहते हैं.

टीम में बदलाव की आवश्यकताः

उदाहरण के तौर पर देखा जाए तो जब सौरव गांगुली जब कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए कुछ नहीं कर पा रहे थे, तो उनको कप्तानी से हटाने के साथ-साथ टीम से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया था. इसके बाद इस टीम ने दो बार आईपीएल खिताब को कब्जे में किया.

अब आरसीबी को भी ये काम करना चाहिए कि उन्हें कप्तानी से हटाकर किसी दूसरे व्यक्ति को कप्तानी दे दी जानी चाहिए. हालांकि देखा जाए तो इस टीम में कप्तानी के रुप में केवल और केवल एबी को ही कप्तान बनाया जा सकता है.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो, प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तोों तक ये खबर पहुंचाने के लिए शेयर करे और साथ ही अगर कोई सुझाव देना चाहते है तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अभी तक हमारे पेज को लाइक नहीं किया है. तो कृपया अभी लाइक करें , जिससे लेटेस्ट अपडेटस आपतक पहुंचा सके.

The post ये 3 कारण जिसकी वजह से विराट कोहली को छोड़ देनी चाहिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी appeared first on Sportzwiki.