Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महेंद्र सिंह धोनी पर 50% मैच फीस का जुर्माना लगाने पर भड़के बिशन सिंह बेदी

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हुए मैच में अंपायर से उलझ गये। मैच के अंतिम ओवर में नो बॉल नहीं दिए जाने के बाद डग आउट में बैठने धोनी मैदान के अंदर आ गये थे। हालाँकि, अंपायर से बहस के बाद बाद भी उन्होंने फैसला नहीं बदला और अपनी फैसले पर कायम रहे।

महेंद्र सिंह धोनी पर लगा जुर्माना

महेंद्र सिंह धोनी के इस हरकत की वजह से आईपीएल की नियम के मुताबिक उनपर जुर्माना लगाया गया। धोनी पर मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया गया है। हालाँकि, कई जानकर इसे काफी कम मान रहे हैं।

क्रिकेट में खिलाड़ी अंपायर के फैसले पर सवाल खड़े नहीं कर सकते। आईपीएल में ऐसा पहली बार हुआ है जब मैदान के बाहर से कोई कप्तान अंदर आकर अंपायर से बहस किया हो।

बिशन सिंह बेदी नाखुश

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज गेंदबाज बिशन सिंह बेदी ने महेंद्र सिंह धोनी पर सिर्फ कम जुर्माना लगाने से बेहद नाखुश हैं। उन्होंने ट्विटर अपना गुस्सा निकाला। बिशन सिंह बेदी ने लिखा

“मीडिया ने धोनी के कल रात मैदान के अंदर आने को अंपायरों के खिलाफ बेहद अपरिपक्व विरोध करार दिया है जिस पर मैं हैरान हूं। मेरे लिए यह अबूझ पहेली है कि खेल पत्रकार गलती करने वाले स्थापित सितारों के खिलाफ ईमानदार अभिव्यक्ति करने से क्यों बचते हैं। यहां तक कि अधिकारियों का भी धोनी के प्रति डरपोक रवैया अपनाकर 50 प्रतिशत जुर्माना लगाना बचकाना है।”

दूसरा ट्वीट भी किया 

इसके बाद पूर्व भारतीय कप्तान ने एक और ट्वीट डाला। इसमें उन्होंने लिखा कि कोई भी खेल से बड़ा नहीं हो सकता है। बेदी इससे पहले भी कई मौकों पर महेंद्र सिंह धोनी पर निशाना साधते दिखे हैं। उन्होंने लिखा

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post महेंद्र सिंह धोनी पर 50% मैच फीस का जुर्माना लगाने पर भड़के बिशन सिंह बेदी appeared first on Sportzwiki.