आईपीएल 2019 के 11वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 118 रनों से करारी मात दी। यह हार और बड़ी हो सकती थी लेकिन कोलिन डी ग्रैंडहोम और बंगाल के युवा खिलाड़ी प्रयास रे बर्मन को बल्लेबाजी ने टीम को 100 रनों के पार पहुंचा दिया। युवा गेंदबाज प्रयास को आरसीबी ने इसी नीलामी में 1.50 करोड़ रूपये देकर खरीदा था।
बुरे सपने की तरह मैच

इस मैच में डेब्यू करने के साथ ही प्रयास रे बर्मन आईपीएल क्रिकेट में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गये हैं। उन्होंने 16 साल और 157 दिन की उम्र में आईपीएल का डेब्यू मैच खेला।
इस गेंदबाज के लिए यह मैच किसी बुरे सपने की तरह था। शानदार फॉर्म में चल रहे डेविड वॉर्नर और जॉनी बैरेस्टो ने इस मैच में शतक बनाया। उन्होंने प्रयास के 4 ओवर में 56 रन ठोक दिए।
आईये आपको प्रयास रे बर्मन के बारे में वह बताते हैं जो आपको जाननी चाहिए:

1. दाहिने हाथ के लेग स्पिन गेंदबाज प्रयास रे बर्मन का जन्म 25 अक्तूबर 2002 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ था। उनके पिता कौशिक रे बर्मन दिल्ली के डॉक्टर हैं और दिल्ली में रहते हैं।
2. प्रयास ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत राम पाल क्रिकेट अकेडमी साउथ दिल्ली से की थी। दिल्ली से कोलकाता शिफ्ट होने के बाद उन्होंने दुर्गापुर क्रिकेट सेंटर में क्रिकेट की ट्रेनिंग ली।
3. प्रयास ने सिर्फ 10 साल की उम्र में बंगाल की अंडर-15 टीम में जगह बना ली थी।
4. पिछले साल विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने जम्मू कश्मीर के खिलाफ अपना लिस्ट ए डेब्यू किया। इस मैच में उन्होंने 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था।

5. यह युवा लेग स्पिनर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज शेन वॉर्न को अपना आदर्श मानता है।
6. आईपीएल की नीलामी में बर्मन की बेस प्राइस सिर्फ 20 लाख रूपये थी। इस स्पिनर को अपनी टीम में शामिल करने के लिए आरसीबी और किंग्स इलेवन पंजाब में लम्बी बेडिंग चली थी। अंत में आरसीबी ने उन्हें डेढ़ करोड़ में खरीद लिया।
7. हाल में हुए चतुष्कोणीय अंडर -19 सीरीज के लिए उन्हें इंडिया अंडर-19 बी की टीम में जगह मिली थी। अफगानिस्तान अंडर-19 टीम के खिलाफ पहले ही मैच में उन्होंने 10 ओवर में 10 रन देकर 3 विकेट लिए थे।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post प्रयास रे बर्मन के बारे में 7 अनजान बातें जो आपको जाननी चाहिए appeared first on Sportzwiki.