2011 में आज के दिन ही भारतीय टीम ने 28 साल के बाद दूसरी बार वर्ल्ड कप जीता था. 2011 में हुए वर्ल्ड कप का फ़ाइनल मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 2 अप्रैल को भारत और श्रीलंका के खिलाफ खेला गया था. जिसमे भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज करके वर्ल्ड कप पर दोबारा कब्ज़ा जमाया था.
घरेलू मैदान पर वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बनी थी भारत

2011 के पहले कोई भी घरेलू टीम वर्ल्ड कप पर कब्ज़ा नहीं जमा पाई थी. भारतीय टीम पर भी ये दबाव बना था की उनको ये पुराना रिकॉर्ड तोड़ घरेलू मैदान पर वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बने. इस पूरे वर्ल्ड कप में भारत ने शानदार खेल का प्रद्रर्शन किया था और साउथ अफ्रीका को छोड़ कर किसी भी टीम से मैच नहीं हारी थी.
भारत ने इस वर्ल्ड में इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच टाई भी खेला था. भारत ने इस वर्ल्ड के क्वार्टरफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को और सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हरा कर फाइनल में पहुंचा था.
फाइनल में श्रीलंका को हरा भारत ने जीता था वर्ल्ड कप

इस वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत का सामना श्रीलंका से हुआ था. जिसमे श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने महेला जयवर्धने के 103 रनों के मदद से 274 रनों का टारगेट दिया था. जिसको चेस करते हुए भारत ने शुरू में ही सचिन और सहवाग का विकेट खो दिया था, लेकिन उसके बाद गौतम गंभीर और विराट ने 83 रन साथ में जोडकर भारत को संकट से निकला, जिसके बाद कप्तान धोनी बल्लेबाजी करने आये और गंभीर के साथ मिलकर भारत को जीत तक ले जाने का प्रयास किया.
जीत से कुछ रन दूर रहने पर भारत ने गंभीर का विकेट भी गँवा दिया, जिन्होंने 97 रन बनाये थे. अंत में धोनी और युवराज ने मैच को खत्म कर दिया. 92 रन बना कर मैन ऑफ द मैच बने धोनी ने नुवान कुलसेखरा की गेंद पर छक्का जड़कर भारत को वर्ल्ड कप जीता दिया था.
इस वर्ल्ड की जीत के हीरो उस समय कैंसर से लड़ रहे युवराज सिंह थे, जिनको प्लेयर ऑफ द टूनामेंट का खिताब भी मिला था.
रैना का ट्वीट
Nostalgia 2011 Best moment of our life.. Same day same place we become the world champions
@msdhoni @harbhajan_singh thanks for each and everyone for believing and supporting us.. love to all from us
pic.twitter.com/3QYGoVW9EM
— Suresh Raina
(@ImRaina) April 2, 2019
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post सुरेश रैना ने वर्ल्ड कप की जीत को किया याद, 8 साल पहले मिली इस जीत पर धोनी-रैना ने किया ये काम appeared first on Sportzwiki.
