Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आॅस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने वार्नर के बहिष्कार की खबरों को गलत बताया

सिडनी
आॅस्ट्रेलिया के शीर्ष गेंदबाजों ने रविवार को उन दावों को खारिज कर दिया जिसमें यह कहा गया था कि गेंद से छेडछाड़ मामले में आरोपी डेविड वार्नर को अगर टीम से बाहर नहीं किया जाता तो वे अगले टेस्ट मैच का बहिष्कार करते। पिछले साल दक्षिण अफ्रीका दौरे पर केपटाउन में तीसरे टेस्ट के दौरान गेंद से छेडछाड़ करने के मामले में वार्नर को मुख्य आरोपी माना गया था। इस योजना में सलामी बल्लेबाज कैमरन बैनक्रॉफ्ट और तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ भी शामिल थे। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड में शुक्रवार को छपी खबर के मुताबिक वार्नर को टीम से नहीं हटाने की स्थिति में मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, पैट कमिंस और नाथन लियोन ने चौथे टेस्ट का बहिष्कार करने का मन बना लिया था।

रविवार को हालांकि चारों गेंदबाजों की ओर से बयान जारी कर बहिष्कार की खबरों को गलत करार दिया गया। खास बात यह है कि एक साल का प्रतिबंध खत्म होने के बाद अब वार्नर और स्मिथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। बयान में कहा गया कि लेख में दावा किया गया कि वार्नर के टीम में रहने पर हमने चौथे टेस्ट का बहिस्कार करने का मन बनाया था। यह पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि एक टीम के रूप में हम सभी का ध्यान एक साथ आगे बढ़ने पर और आॅस्ट्रेलिया को विश्व कप तथा एशेज के लिए तैयार करने पर है।