इंटरनेट डेस्क। अजिंक्या रहाणे की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स को अगर आईपीएल-12 में अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को बरकरार रखना है तो उसे मुंबई इंडियन्स को उसी के मैदान पर शिकस्त देनी होगी।शनिवार को मुंबई के वानखेड़े मैदान होने वाले इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स द्वारा तीन बार की चैम्पियन मुम्बई इंडियंस को हराना आसान काम नहीं होगा।
जयपुर में धोनी ने कर दी ऐसी हरकत, जिसकी कल्पना करना है मुश्किल, लगा बड़ा जुर्माना
मुंबई ने नियमित कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में अपने पिछले मैच में घरेलू वानखेड़े मैदान पर ही किंग्स इलेवन पंजाब को शिकस्त दी थी। मुम्बई इंडियंस अभी अंक तालिका में छह मैचों में चार जीत और दो हार के बाद आठ अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स अभी तक इस टूर्नामेंट में केवल एक ही जीत हासिल कर सकी है। इसी कारण उसका प्ले ऑफ में पहुंचना मुश्किल हो गया है।
राजस्थान को पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 21 मुकाबले हो चुके हैं। इसमें से मुम्बई इंडियंस 11 और राजस्थान रॉयल्स 9 में जीत हासिल करने में सफल रही है।
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले इस मुकाबले में मुम्बई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की वापसी हो सकती है। वह इस मैच में सिद्धेश लाड का स्थान ले सकते हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स को जीत दिलाने के लिए कप्तान अजिंक्या रहाणे, जोस बटलर, संजू सैमसन, स्टीवन स्मिथ, बेन स्टोक्स, जयदेव उनादकट और जोफ्रा आर्चर को मिलकर शानदार प्रदर्शन करना होगा।