‘कॉफी विथ करण’ के शो में महिलायों के ऊपर गंदे बयानबाजी के लिए लोगों की आलोचना झेल रहे लोकेश राहुल और हार्दिक पंड्या के बारे में बोलते हुए किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ओनर प्रीटी जिंटा ने राहुल को महिलायों के प्रति सभ्य बताया है. उस विवाद के कारण इन दोनों खिलाड़ियों को बीसीसीआई का बैन भी झेलना पड़ा था.
कॉफी विवाद पर खुलकर बोली प्रीटी जिंटा

कॉफी विवाद पर बोलते हुए पंजाब टीम के ओनर प्रीटी जिंटा ने कहा कि
“राहुल को दोबारा फॉर्म में देखकर बहुत ख़ुशी हो रहीं है. वो बहुत ही अच्छा इंसान है. बीते समय में उनके साथ जो कुछ भी हुआ उसके लिए मुझे बुरा लग रहा है. हम इंसान हैं अपनी गलतियों से सीखते हैं. वास्तव में वो महिलायों के प्रति बहुत सभ्य है और वो महिलायों की बहुत इज्जत करते हैं. मुझे नहीं पता की उनकी बाते किस तरह से बाहर आयीं और उन्हें किस तरह से लिया गया.”
राहुल के साथ उस विवाद में भारत के आलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या भी थे. ये दोनों खिलाड़ी अब उस विवाद को पीछे छोड़ चुके हैं और वर्ल्ड कप खेलने के लिए तैयारी कर रहे हैं. राहुल जंहा पंजाब के लिए तो वहीँ हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में खेल रहें हैं.
टीम में सबसे ज्यादा मजाकिया हैं क्रिस गेल

प्रीटी जिंटा से जब पूछा गया था कि उनके टीम में सबसे मजकिया खिलाड़ी कौन हैं तो उन्होंने इस समय कैरेबियन खिलाड़ी क्रिस गेल का नाम लिया.
गेल के बारे में बोलते हुए प्रीटी जिंटा ने कहा कि
” गेल मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं. वो अदभुत खिलाड़ी हैं. वो सच में सुपरस्टार खिलाड़ी हैं. जिस तरह से वो मैदान में खेलते है उससे युवा खिलाड़ियों को बहुत सीख मिलती हैं. गेल बहुत विनम्र हैं वो ख़ुद जाकर युवा खिलाड़ियों से बात करते हैं.”
किंग्स इलेवन पंजाब के टीम ओनर ने कहा की इस बार उनकी टीम आईपीएल खिताब पर कब्ज़ा जमा सकती हैं. हमारे पास बहुत ही अच्छे खिलाड़ी हैं जो टीम को जीता सकते हैं.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post प्रीटी जिंटा ने केएल राहुल को बताया महिलाओं के प्रति सबसे सभ्य खिलाड़ी appeared first on Sportzwiki.