भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल का कॉफ़ी विद करण शो पीछा नहीं छोड़ रहा है। जनवरी में ऑन एयर हुए इस शो में दोनों खिलाड़ियों में हिस्सा लिया था। यहाँ इन्होने महिलाओं पर कई आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद दोनों ही खिलाड़ियों को सस्पेंड भी कर दिया गया था। अभी लोकपाल के पास इन मुद्दे पर सुनवाई चल रहे है।
हार्दिक पेश हुए

बीसीसीआई के लोकपाल डीके जैन ने दोनों ही खिलाड़ियों को अपना पक्ष रखने को कहा था। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को 9 अप्रैल को बुलाया गया था और उन्होंने कल मुंबई में लोकपाल के सामने अपना पक्ष रखा।
मुंबई इंडियंस को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मुंबई में ही आज मुकाबला खेलना है। यही वजह है कि हार्दिक मुंबई में ही थे और मैच से एक दिन पहले वह लोकपाल के सामने हाजिर हुए।
राहुल भी रखेंगे पक्ष

हार्दिक पांड्या के बाद आज सलमी बल्लेबाज केएल राहुल भी लोकपाल डीके जैन के सामने अपना पक्ष रखेंगे। पंजाब को आज मुंबई के खिलाफ मुंबई में ही खेलना है और इसी वजह से राहुल भी मुंबई में हैं। इस मुद्दे पर बीसीसीआई के अधिकारी ने आईएएनएस से कहा
“हालांकि इस तरह की कोई समयरेखा नहीं है, लेकिन हमें उम्मीद है कि लोकपाल विश्व कप के लिए भारतीय टीम के चयन से पहले मुख्य चयनकर्ता एम.एस.के. प्रसाद के समक्ष अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। कोई भी दूसरे व्यक्ति के दिमाग को नहीं पढ़ सकता है, लेकिन सजा अपराध से बड़ी नहीं हो सकती है। देखें कि दोनों के बारे में लोकपाल की रिपोर्ट क्या कहती है।”
मुंबई- पंजाब को लग सकता है झटका

लोकपाल के फैसले के बाद अगर दोनों खिलाड़ियों को सजा होती है या उनपर बैन लगता है तो मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के लिए यह बड़ा झटका हो सकता है। दोनों अपनी टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी है और टीम की जीत में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post हार्दिक पांड्या ने बीसीसीआई के लोकपाल के सामने रखा अपना पक्ष, बुधवार को राहुल की बारी appeared first on Sportzwiki.