Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एआईएफएफ के तकनीकी निदेशक पद से लिये चार उम्मीदवार

नयी दिल्ली
अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) नया तकनीकी निदेशक नियुक्त करने की तैयारी कर चुका है और पिछले लगभग दो साल से खाली पड़े इस पद के लिये उसने चार उम्मीद्वारों का चयन किया है। जिन उम्मीद्वारों का चयन किया गया है उनमें आस्ट्रेलिया के स्कॉट ओडोनेल, जार्जिया के गाइओज दारसादेज, रोमानिया के डोरू इसाक और पुर्तगाल के जार्ज कास्टेलो शामिल हैं। ओडोनेल पहले भी इस पद पर काम कर चुके हैं। राष्ट्रीय कोच के चयन के समय ही इनमें से किसी एक को तकनीकी पद पर नियुक्त किये जाने की संभावना है। इस संबंध में पूर्व खिलाड़ी श्याम थापा की अगुवाई वाली एआईएफएफ तकनीकी समिति को महासंघ ने 15 अप्रैल को बैठक के लिये बुलाया है। एआईएफएफ ने कहा कि सभी का ध्यान राष्ट्रीय कोच की नियुक्ति पर टिका है लेकिन एआईएफएफ तकनीकी निदेशक की नियुक्ति करने के लिये भी तैयार है और राष्ट्रीय कोच के चयन के दौरान यह नियुक्ति भी हो सकती है।