आईपीएल के तीन बार की विजेता मुंबई इंडियंस ने इस सीजन की अच्छी शुरुआत की है। धीमी शुरुआत के लिए मशहूर मुंबई ने इस सीजन टूर्नामेंट के पहले पांच मैच में तीन जीत दर्ज की है। इसके साथ ही यह नये- नये तरीके की चीजे करने के लिए जानी जाती है। पिछले सीजन टीम ने देरी से आने वाले खिलाड़ियों के लिए सजा तय की थी। इस साल भी वह जारी है।
स्पेशल इमोजी किट

मुंबई इंडियंस की टीम के नियम के मुताबिक कोई भी खिलाड़ी लेट होता है तो उसे सजा के तौर पर इमोजी किट पहननी पड़ती है। पिछले सीजन रोहित शर्मा से लेकर युवा बल्लेबाज इशान किशन को यह सजा भुगतनी पड़ी थी।
इस सीजन टीम ने उस किट में बदलाव किया है और नया किट जारी किया है। टीम के तेज गेंदबाज बरिंदर सरन इस सीजन यह किट पहनने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। उनके बाद ईशान किशन को यह पहनना पड़ा।
ईशान किशन बने पहले खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन लगातार दो सीजन इमोजी किट पहनने वाले पहले खिलाड़ी बन गये हैं। पिछले सीजन उन्होंने राहुल चाहर और अनुकूल रॉय के साथ यह किट पहना था।
इस साल किट पहने के बाद ईशान किशन ने इसके लिए लेग स्पिन गेंदबाज मयंक मारकंडे को जिम्मेदारी बताया है। इशान के अनुसार मयंक ने उन्हें मीटिंग की गलत टाइम बताई और उनके पहुँचने से पहले ही मीटिंग खत्म हो चुकी है।
हैदराबाद के खिलाफ मिला मौका

युवराज सिंह के टीम में आने से ईशान किशन को पहले चार मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला था। हैदराबाद के खिलाफ उन्हें युवराज सिंह की जगह टीम में मौका मिला। यहाँ इशान दुर्भाग्यशाली रहे और रन आउट हो गये।
BREAKING: @ishankishan51 becomes the first player to wear the Emoji kit in two back-to-back editions of the @IPL
#OneFamily #CricketMeriJaan #MumbaiIndians pic.twitter.com/OtpJFXS2os
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 7, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज ईशान किशन ऐसा करने वाले टीम के पहले खिलाड़ी बने appeared first on Sportzwiki.
BREAKING: 