Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पीवी सिंधू, साइना सिंगापुर ओपन के दूसरे दौर में

सिंगापुर 
भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू और साइना नेहवाल ने बुधवार को यहां महिला एकल स्पर्धा में अपनी प्रतिद्वंद्वियों पर सीधे गेम में जीत हासिल कर सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश किया। कोर्ट पर सबसे पहले उतरीं चौथी वरीयता प्राप्त ंिसधू ने महिला एकल के एकतरफा मुकाबले में इंडोनेशिया की लैनी अलेसां्रदा मैनाकी को केवल 27 मिनट में 21-9, 21-7 से पराजित किया। रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता अगले दौर में डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट से भिड़ेगी। इसके बाद छठी वरीयता प्राप्त साइना ने एक अन्य इंडोनेशियाई खिलाड़ी यूलिया योसेफिन सुसांतो की चुनौती 21-16 21-11 की जीत से समाप्त कर दी।

वर्ष 2012 लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली साइना का सामना अब हमवतन मुग्धा अग्रे और थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा। लेकिन पुरूष युगल में पहले दौर में ही भारतीय चुनौती समाप्त हो गयी। मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की जोड़ी पहले दौर में ंिसगापुर के क्वालीफायर डैनी बाव क्रिसनांता और कीन हीन लोह से 13-21, 17-21 से हार गयी। सौरभ शर्मा और अनुष्का पारिख की मिश्रित युगल जोड़ी भी पहले दौर में बाहर हो गयी। उन्हें देचापोल पुआवारानुकरोह और सैपसिरी तारातानाचाई की थाई जोड़ी से 12-21, 12-21 से हार का सामना करना पड़ा। प्रणव जेरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी ने हालांकि मिश्रित युगल के दूसरे दौर में प्रवेश किया। उन्होंने सभी भारतीयों के बीच मुकाबले में अजुर्न एम आर और के मनीषा की जोड़ी को 21-18 21-7 से शिकस्त दी।