दिल्ली कैपिटल्स ने आज फिर हार गई है. ये इस टीम की लगातार दूसरी हार है. आज इस टीम का कोई भी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया. सनराइजर्स हैदराबाद लगातार तीसरी जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया. आज के मुकाबले में जॉनी बैरेस्टो ने शानदार बल्लेबाजी की.
ये खिलाड़ी इस आईपीएल सीजन शानदार बल्लेबाजी कर रहा है. डेविड वार्नर का बल्ला भले ही आज नहीं चला लेकिन जॉनी बैरेस्टो ने अपने बल्लेबाजी से उनकी कमी पूरी कर दी है. दिल्ली कैपिटल्स पिछले दो लगतार मैच हार चुके हैं.
जीत के बाद क्या बोले जॉनी बैरेस्टो

इस जीत के बाद इस सीजन में इस खिलाड़ी का लगतार शानदार प्रदर्शन जारी है.
उन्होंने कहा,
“हैदराबाद में जो हमारे पास पिच था उसमे थोड़ा कम उछाल था और आप देख सकते हैं कि पिच पर थोड़े ओस भी थे. यह एक अच्छा टॉस जीत था, क्योंकि आप देख सकते थे कि यह लक्ष्य पीछा करने में बल्लेबाजी करने के लिए अच्छा पिच है या नहीं क्योंकि आपने देखा कि आपको क्या करना है”

“जब गेंदबाज कर रहे होते हैं, तो आपके गेंदबाज आपको बताते हैं कि कहाँ सीमा रेखा छोटी है. और आप वहां कैसे छक्के चौके लगा सकते हैं”
“वास्तव में शुरू से जीतना शानदार है. हमारे पास कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो तीन गेम जीता चुके हैं और हमें उस क्रिकेट के ब्रांड को खेलते रहने की आवश्यकता है जिसे हम खेल रहे हैं. हमारे पास खिलाड़ियों का एक बड़ा समूह है और हम सभी एक ही अंदाज में खेलते है”

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post मैन ऑफ द मैच जॉनी बैरेस्टो ने जीत के बाद बताया अपनी तूफानी बल्लेबाजी का राज appeared first on Sportzwiki.