Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस मामले में मोहम्मद शमी की पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हसीन जहां ने लगाए ये आरोप

खेल डेस्क। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब हसीन जहां को अमरोहा पुलिस ने शांति भंग होने की आशंका में हिरासत में लिया है। इसके बाद पुलिस ने शमी की पत्नी हसीन जहां को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया।

बताया जा रहा है कि हसीन जहां डिडौली थाना इलाके के सहसपुर अली नगर गांव में मोहम्मद शमी के पैतृक निवास स्थान पहुंची थीं। इस दौरान हसीन जहां की शमी की मां और परिवार के साथ कहासुनी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। हालांकि उन्हें जमानत मिल गई है।

इसके बाद हसीन जहां ने पति मोहम्मद शमी की ऊंची पहुंच और पैसों के कारण यूपी पुलिस पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है।इससे पहले मोहम्मद शमी का इंग्लैंड में इसी साल होने वाले विश्व कप के लिए भारतीय टीम में चयन होने पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने सभी को हैरान करते हुए अपने उन्हें गुडलक कहा था।

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन ने उस समय यह बात कही जब वह अचानक कोलकला से अमरोहा अपनी ससुराल सहसपुर पहुंची थी। हसीन जहां को अपने ससुराल देख गांव के लोग भी हैरान रह गए थे। यहां पर उन्होंने लोकसभा के दूसरे चरण के लिए मतदान किया था। यहां पर उन्होंने अपने पति के बारे पूछा, लेकिन किसी ने कोई जवाब नहीं दिया था।

गौरतलब है कि पिछले साल हसीन जहां ने अपने पति पर कई प्रकार के आरोप लगाए थे। इसके बाद मामला अदालत में पहुंच गया। यह अब भी न्यायालय में विचाराधीन है। इस दौरान दोनों के रिश्ते बहुत ही खराब हो गए थे।