Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इशाक इकबाल ने एटीटी रैंकिंग खिताब जीता

मुंबई
कोलकाता के इशाक इकबाल ने रविवार को यहां चेन्नई के पृथ्वी शेखर को सीधे सेटों में हराकर पहले 3000 डालर इनामी आरबीएल बैंक एटीटी एशियाई रैंकिंग पुरुष टेनिस चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। इकबाल ने एकतरफा फाइनल में छठे वरीय शेखर को एक घंटे से कुछ अधिक समय में 6-1, 6-2 से हराया। इकबाल को इस जीत से 50 अंक और 31000 रुपये की इनामी राशि मिली जबकि पृथ्वी को 30 अंक और 20000 रुपये से संतोष करना पड़ा।