क्रिकेट में की तरफ फुटबॉल में भी हमेशा दो खिलाड़ियों की तुलना की जाती है। पुर्तगाल और जुवेंट्स के खेलने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो और बार्सिलोना के स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी के बीच भी सबसे बेहतर खिलाड़ी की जंग लगातार चलती रहती है। दुनिया भर के दिग्गज इसपर अपनी राय देते हैं। अब इसपर भारतीय दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने अपनी राय दी है।
कैंप नाउ पहुंचे द्रविड़

पूर्व भारतीय कप्तान और भारत ए के कोच राहुल द्रविड़ एफसी बार्सिलोना और एटलेटिको मैड्रिड का मैच देखने कैंप नाउ पहुंचे। द्रविड़ अपने पूरे परिवार के साथ इस मैच का लुफ्त लेने पहुंचे।
फुटबॉल क्लब बार्सिलोना की तरफ से राहुल द्रविड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। इसके साथ ही उन्हें बार्सिलोना की जर्सी भी भेंट की गई। इस मैच में बार्सिलोना ने 2-0 की आसान जीत दर्ज की।
मेसी को बताया जीनियस

राहुल द्रविड़ ने यहाँ मैच के बाद बार्सिलोना के स्टार स्ट्राइकर लियोनल मेसी को दुनिया का सबसे बेहतरीन फुटबॉलर बताया। इसके साथ ही उन्होंने लुईस सुआरेज की भी तारीफ की। द्रविड़ ने कहा
“मेसी जीनियस हैं। उन्हें लाइव खेलते हुए देखना और उन्होंने जो किया, उसे देखकर कहना गलत नहीं होगा कि यह बेजोड़ रहा। मेसी को देखकर एक चीज शानदार लगी कि वह गेंद के साथ तो बेहतरीन खेल दिखाते ही हैं, लेकिन बिना गेंद के भी वह शानदार रहते हैं। वह खाली जगह खोजने में सक्षम हैं। मुझे नहीं लगता कि उनसे बेहतर कोई खिलाड़ी कभी हो सकता है। उन्हें लाइव खेलते देखना शानदार अनुभव रहा।”
भारतीय फुटबॉल के बारे में बात की

भारत में क्रिकेट नंबर एक खेल है लेकिन पिछले कुछ सालों में फुटबॉल के लिए भी लोगों की दीवानगी काफी बढ़ी है। यहाँ राहुल द्रविड़ ने इस बात की भी चर्चा की। उन्होंने कहा
“भारत में क्रिकेट नंबर-1 स्पोर्ट है, लेकिन फुटबॉल भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत में पिछले कुछ वर्षों से आईएसएल का आयोजन हो रहा है। भारतीय फुटबॉल तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन जी हां यहां का माहौल देखने लायक था। ऐसा माहौल हमारे यहां आईपीएल के मैचों के दौरान होता है।”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post राहुल द्रविड़ ने रोनाल्डो नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को बताया दुनिया का सबसे बेहतरीन फुटबॉलर appeared first on Sportzwiki.