Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोलकाता नाईट राइडर्स के कोच साइमन कैटिच ने बताया क्यों आईपीएल की सबसे सफल टीम है चेन्नई सुपर किंग्स

कोलकाता की टीम अभी तक इस आईपीएल में अच्छे खेल का प्रद्रर्शन कर रहीं हैं. कोलकाता ने अभी तक 3 मैच खेलकर 2 में जीत दर्ज की है. आज कोलकाता नाईट राइडर्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से उनके ही घर में हैं. कोलकाता की एक मात्र हार भी उसे सुपर ओवर में मिली हैं.

चेन्नई के अच्छे प्रद्रर्शन की वजह है महेंद्र सिंह धोनी

कोलकाता नाईट राइडर्स के असिस्टेंट कोच साइमन कैटिच ने चेन्नई सुपर किंग्स की सफ़लता पर बोलते हुए कहा कि

” चेन्नई और बाकी टीमों के केवल एक ही अंतर है वो है उसके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी. धोनी जैसे खिलाड़ी टीम में होने से आप मुश्किल समय में आसानी से निकाल जाते हो. उनके पास बहुत ही अनुभवी खिलाड़ी हैं, जो बड़े मैच में भी घबराते नहीं और शांत रहकर मुश्किल समय में खेलते हैं. धोनी के होने से उनके पास बड़े मैच खेलने का तरीका पता हैं.”

चेन्नई की टीम कर रहीं है शानदार प्रद्रर्शन

चेन्नई की टीम ने अभी तक इस आईपीएल में शानदार शुरुआत की हैं. चेन्नई की टीम ने इस आईपीएल में चार मैच खेल कर 3 में जीत दर्ज की है. चेन्नई को एकमात्र हार मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली हैं. अब चेन्नई को अपना अगला मैच अपने घरेलू मैदान पर किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेलना हैं.

हालाँकि चेन्नई की टीम इस समय अपने खिलाड़ियों के चोट से जूझ रहीं हैं. लुंगी नगिडी पहले की चोट के कारण आईपीएल से बाहर थे अब टीम के सबसे अच्छे तेज गेंदबाज डवेन ब्रावो भी चोट के कारण 2 हफ्ते के लिए आईपीएल से बाहर हो गये हैं.

कोलकाता के पास भी है युवा और अनुभव का मिश्रण

कोलकाता के असिस्टेंट कोच कैटिच ने कोलकाता की टीम के बारे में बोलते हुए कहा कि

” हमारे पास भी कुछ अच्छे अनुभवी खिलाड़ी हैं. हमारी टीम के पास अनुभव और युवा दोनों खिलाड़ी का अच्छा मिश्रण हैं. जिस कारण हम इस आईपीएल खिताब जीतने के दावेदार भी हैं.”

कोलकाता की टीम की तरफ़ से आंद्रे रसेल ने अभी तक शानदार खेल का प्रद्रर्शन किया हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post कोलकाता नाईट राइडर्स के कोच साइमन कैटिच ने बताया क्यों आईपीएल की सबसे सफल टीम है चेन्नई सुपर किंग्स appeared first on Sportzwiki.