Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जहीर खान ने रोहित शर्मा की फिटनेस पर दिया अपडेट, जाने होंगे अगले मैच में टीम का हिस्सा या बैठेंगे बाहर

मुंबई इंडियंस के लिए अभी तक ये आईपीएल अच्छा गया हैं. मुंबई की टीम ने अभी तक इस आईपीएल में 6 मैच खेलें हैं. जिनमे से मुंबई की टीम को 4 मैच में जीत मिली हैं. अब मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला 13 अप्रैल को अपने ही घर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना हैं. इस मैच के लिए मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा भी फिट हो गये हैं.

चोट के कारण रोहित नहीं खेलें थे पिछला मैच

मुंबई इंडियंस का पिछला मुकाबला अपने ही घर में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हुआ था. जिस मैच में मुंबई की टीम ने 3 विकेट से जीत दर्ज की थी. रोहित शर्मा को इस मैच से पहले हुए अभ्यास सत्र में दायें पैर के मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था. जिस कारण वो टीम का हिस्सा नहीं बन पायें.

रोहित शर्मा की जगह इस मैच में मुंबई की टीम ने सिद्दार्थ लाड को मौका दिया था. जो उस मैच में 13 गेंद खेलकर 15 रन ही बना पायें और मोहम्मद शमी का शिकार हो गये. इस मैच में मुंबई इंडियंस के किरोन पोलार्ड ने 83 रन बना कर अपनी टीम को जीत दिलायी थी.

अब रोहित शर्मा फिट, खेल सकते हैं अगला मैच

मुंबई इंडियंस के किये राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच से पहले बहुत बड़ी खुशखबरी आई हैं की मुंबई के नियमित कप्तान रोहित शर्मा अब फिट हैं और अगले मैच में टीम का हिस्सा हो सकते हैं. मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच जहीर खान ने कहा कि

” अब रोहित शर्मा फिट हैं और अगले मैच में वो खेल सकते हैं. ये हमारे टीम के लिए एक अच्छी खबर हैं. रोहित ने अब अभ्यास करना शुरू कर दिया हैं.” 

इस आईपीएल में रोहित नहीं दिख रहें अच्छी लय में

रोहित शर्मा के लिए अभी तक ये आईपीएल एक बल्लेबाज के रूप में बहुत अच्छा नहीं गया हैं. रोहित शर्मा ने अभी तक इस आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए 5 मैच खेला हैं जिनमे 23.60 की मात्र 118 रन ही बनाये हैं. अब मुंबई इंडियंस के टीम ये चाहती हैं की रोहित अपनी पुरानी लय में वापस आ जाये और टीम के रन बनाये.

यहाँ देखें वीडियो

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें

 

The post जहीर खान ने रोहित शर्मा की फिटनेस पर दिया अपडेट, जाने होंगे अगले मैच में टीम का हिस्सा या बैठेंगे बाहर appeared first on Sportzwiki.