Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी के डगआउट छोड़ मैदान पर आने की हो रही आलोचना, ‘लोग कह रहे काहे का कैप्टन कुल’  

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2019 का 25वां लीग मुकाबला जयपुर के सवाई मान सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. इस मुकाबले को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 4 विकेट से जीत लिया था और अपनी इस जीत के साथ ही पॉइंट्स टेबल में 2 महत्वपूर्ण अंक अर्जित कर लिए थे.

मैच के दौरान खोया था धोनी ने अपना आपा 

इस मैच में जब चेन्नई को जीत के लिए 3 गेंद पर 8 रनों की जरुरत थी उस समय गेंदबाज बेन स्टोक्स ने नो बॉल डाली जिसे अंपायर ने नो बॉल करार भी दिया, लेकिन लेग अंपायर के मना करने पर अंपायर ने अपना फैसला बदल दिया. जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर उतर आये और अंपायरों से बातचीत करने लगे. धोनी अंपायर के इस फैसले से खुश नहीं थे..

धोनी के डगआउट छोड़ मैदान पर आने की हो रही आलोचना 

एमएस धोनी के डगआउट छोड़ मैदान पर आने की अब आलोचना हो रही हैं. सोशल मीडिया में धोनी के प्रशंसक भी इस अच्छा नहीं बता रहे हैं. बता दें, कि धोनी को इस घटना के लिए 50% मैच फ़ीस का जुर्माना भी लगाया गया हैं.

 


अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post धोनी के डगआउट छोड़ मैदान पर आने की हो रही आलोचना, ‘लोग कह रहे काहे का कैप्टन कुल’   appeared first on Sportzwiki.