Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस बीमारी से पीडि़त हैं धोनी और जडेजा, कोच ने दी जानकारी 

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण में एक बार फिर से चेन्नई सुपरकिंग्स को चैम्पियन के रूप में देखना चाहने वाले प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर नहीं है। चेन्नई को तीन बार अपनी कप्तानी में चैम्पियन बनवा चुके महेन्द्र सिंह धोनी और ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा अभी बीमार चल रहे हैं। इस बात की जानकारी चेन्नई के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने दी है। उन्होंने बताया कि कप्तान एमएस धोनी और ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा बीमार हैं।

गौतम गंभीर के खिलाफ इस मामले में दर्ज होगी एफआईआर, चुनाव आयोग ने दिए निर्देश

इन दोनों खिलाडिय़ों की गैर मौजूदगी में ही चेन्नई सुपर किंग्स को शुक्रवार को मुम्बई इंडियंस के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर हार का सामना करना पड़ा था। एमएस धोनी बुखार के कारण ही मुम्बई के खिलाफ मैच नहीं खेल सके थे।

मुंबई ने चेन्नई को हराया, रोहित शर्मा ये उपलब्धि हासिल करने वाले बने पहले भारतीय क्रिकेटर, धोनी और पठान को छोड़ा पीछे

कोच फ्लेमिंग ने बताया कि एमएस धोनी और रवीन्द्र जडेजा काफी बीमार हैं। ये दोनों ही क्रिकेटर विषाणु और जीवाणु की चपेट में आ गए हैं। प्लेऑफ में लगभग अपनी जगह पक्की कर चुकी चेन्नई सुपर किंग्स अगले मुकाबले में एक मई को दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी।

अब लसिथ मलिंगा के नाम दर्ज हुआ ये अनोखा रिकॉर्ड, इस खिलाड़ी को छोड़ा पीछे

गौरतलब है कि धोनी के गैर मौजूदगी में चेन्नई सुपर किंग्स को दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इन दोनों ही मैचों में सुरेश रैना ने टीम की कप्तानी की थी। इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण में महेन्द्र सिंह धोनी ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। वह अभी तक सात पारियों में 100 से अधिक के औसत से 314 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी टीम को कई जीत दिलाई है।