Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लिश काउंटी में खेलने वाला पहला क्रिकेटर बना ये भारतीय खिलाड़ी

खेल डेस्क।भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को इस बार विश्व कप में जगह नहीं मिली है,लेकिन उनका आईपीएल में प्रदर्शन अच्छा रहा है। रहाणे को विश्व कप की टीम चुनी जाने से पहले पूरा विश्वास था की उनको टीम में जगह मिलेगी,लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हाल ही में रहाणे ने इंग्लिश काउंटी हैम्पशायर से जुड़ने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं। इस लीग के मैच मई से जुलाई तक होंगे और रहाणे आठ काउंटी मैचों में भाग लेंगे।

रहाणे के चयन के बारे में हैम्पशायर काउंटी ने अपनी वेबसाइट पर के माध्यम से बताया की रहाणे को अनुबंधित किया गया है। दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम का विश्व कप टीम में चयन होने के बाद रहाणे को टीम में लिया गया है। हैम्पशायर से जुड़ने वाला पहला भारतीय क्रिकेटर बनने के बाद रहाणे ने खुशी व्यक्त की और कहा मैं हैम्पशायर टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करूंगा ।

11 साल से ईडन गार्डन्स में जीत के लिए तरस रही है रॉयल्स

टीम में चयन होने के बाद रहाणे ने बताया की वह इसके लिए बीसीसीआई आभार व्यक्त करता हूं, जिसने खेलने की अनुमति दी है। रहाणे के खेलने पर बीसीसीआई ने जवाब दिया की रहाणे टेस्ट के अच्छे खिलाड़ी है और वेस्टइंडीज के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की पहली सीरीज में भाग लेने से पहले काउंटी खेलना उनके लिए अच्छा होगा। इंग्लैंड में रहाणे जब काउंंटी खेलेंगे उस समय भारतीय टीम विश्व कप के मैच खेलेगी।

इस बल्लेबाज ने तोड़ा T20 में गेल का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड, लगाएं लगातार 6 गेंदों में छह छक्के



Herald