खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण के 18वें मैच में आज तीन बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब से होगा। अपने घरेलू मैदान पर होने वाले इस मुकाबले से चेन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर से जीत की पटरी पर लौटने उतरेगी। चेन्नई को पिछले मुकाबले में मुम्बई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
आरसीबी हारी पर विराट कोहली के नाम दर्ज हो गए ये दो बड़े रिकॉर्ड
टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के पास भी इस मैच में बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। अब इस मुकाबले में वह छह छक्के लगा देते हैं तो वह आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। इस मामले में वह दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ देंगे। एबी डिविलियर्स अभी तक आईपीएल के 146 मैचों में 196 छक्के लगा चुके हैं। जबकि कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के नाम आईपीएल के 179 मैचों में 191 छक्के दर्ज है।
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने इस क्रिकेटर को दिया फिल्म में काम करने का ऑफर, खिलाड़ी ने रखी ये शर्त
वैसे आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का कीर्तिमान वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम दर्ज है। गेल अब तक केवल 115 मैचों में 302 छक्के लगा चुके हैं। धोनी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में चार छक्के लगाकर आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बने थे। उन्होंने इस मामले अपनी टीम के खिलाड़ी सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ा था। रैना अभी तक ने 180 मैचों में 188 छक्के लगा चुके हैं।
चेन्नई-पंजाब मैच में इन दिग्गज खिलाड़ियों की होगी वापसी, ब्रावो का खेलना संदिग्ध