Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज मुंबई में रोहित सेना से भिड़ेंगे धोनी के धुरंधर

मुंबई

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के शानदार फॉर्म के दम पर आत्मविश्वास से ओतप्रोत चेन्नई सुपर किंग्स टीम आईपीएल मैच में बुधवार को मुंबई इंडियंस से खेलेगी. टूर्नामेंट की सबसे कामयाब दो टीमों के बीच मौजूदा सत्र का पहला मुकाबला दिलचस्प रहेगा. यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रात 8.00 बजे से खेला जाएगा.

तीन बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स टीम लगातार तीन जीत दर्ज कर अंकतालिका में शीर्ष पर है. दूसरी ओर मुंबई ने तीन में से दो मैच गंवाए हैं. कुल मिलाकर दोनों के बीच अब तक 24 मैच खेले गए हैं, जिनमें से मुंबई ने 13 जीते.

इस बार चेन्नई का पलड़ा भारी लग रहा है और खास तौर पर धोनी शानदार फॉर्म में है, जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच में 46 गेंदों में 75 रन बनाए. चेन्नई के पास बल्लेबाजी में गहराई है और स्पिन गेंदबाजी में विविधता है, जबकि मुंबई के पास बेहतर तेज आक्रमण है.