Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बीसीसीआई के इस बयान से टूटा कई खिलाड़ियों का दिल, अब इन्हें नहीं मिल सकेगी विश्व कप टीम में जगह

खेल डेस्क। कई भारतीय खिलाड़ी आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने वाले आईसीसी वनडे विश्व कप के लिए टीम इंडिया में चयन का सपना देख रहे हैं, लेकिन बीसीसीआई के एक बयान से इन खिलाडिय़ों का दिल टूट गया है। भारतीय चयन समिति आगामी विश्वकप के लिए भारतीय टीम का चयन 15 अप्रैल को करेगी।

इससे पहले भारतीय चयन समिति के प्रमुख एमएसके प्रसाद ने उन खिलाडिय़ों का सपना तोड़ दिया है जो आईपीएल में प्रदर्शन के आधार पर विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल होना चाहते हैं। प्रसाद ने कहा कि विश्व कप के लिए भारतीय टीम के चयन में उनकी समिति के सदस्य इंडियन प्रीमियर लीग के प्रदर्शन को किसी भी तरह से तवज्जो नहीं देंगे।

चयन समिति प्रमुख के इस प्रकार के बयान से युवराज सिंह और सुरेश रैना सहित कई खिलाडिय़ों का दिल टूटता हुआ नजर आ रहा है। युवराज ने पहले ही कहा था कि वह आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर विश्व कप के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे।15 अप्रैल को होने वाली चयन समिति की बैठक में भारतीय कप्तानी विराट कोहली के भी मौजूद रहने की संभावना है।

इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी कहा था कि जब विश्व कप के लिए टीम का चयन होगा तो इंडियन प्रीमियर लीग का प्रदर्शन कोई मायने नहीं रखेगा। चयन समिति प्रमुख एमएसके प्रसाद ने अब विराट कोहली की इसी बात का समर्थन किया है। विश्व कप में भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगी। वहीं 16 जून को भारत का मुकाबला चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा।