भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने क्रिकेट करियर की शानदार शुरुआत की है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले साल टेस्ट डेब्यू करने वाले शॉ ने पहले ही मैच में शतकीय पारी खेली। दूसरे मैच में भी उन्होंने अर्धशतक बनाया था। इसके बाद चोट की वजह से वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक भी मैच नहीं खेल पाए। इस समय आईपीएल में वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं।
ब्रायन लारा ने की तारीफ

वेस्टइंडीज टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा ने पृथ्वी शॉ की जमकर तारीफ की है। उसके अनुसार शॉ में वीरेंद्र सहवाग की झलक दिखती है। स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम में उन्होंने कहा
“मैं पृथ्वी शॉ की बल्लेबाजी की शैली में वीरेंद्र सहवाग को अधिक देखता हूं और सोचता हूं कि उनकी परिपक्वता अद्भुत है। मैंने उन्हें पिछले अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते देखा था और उन्होंने बहुत रन बनाए। भारतीय सरजमीं पर एक युवा खिलाड़ी को ऐसा करते देखना शानदार है।”
शॉ से काफी उम्मीदें

पृथ्वी शॉ को विश्व क्रिकेट अगला बड़ा खिलाड़ी मान रहा है। अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान शॉ की उस टूर्नामेंट के दौरान दिग्गजों ने जमकर तारीफ की थी। ब्रायन लारा ने आगे कहा
“मुझे लगता है कि वह कुछ वर्षों से आईपीएल में खेल रहे हैं और इसी वजह से पहले से ही एक वरिष्ठ खिलाड़ी है। उनसे बहुत उम्मीद की जाती है, वह अब एक बड़े लोगों के खेल में है और जो आवश्यक है उसे करने के लिए मिल गया है।”
आईपीएल में अच्छी बल्लेबाजी

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने आईपीएल में अभी तक अच्छी बल्लेबाजी की है। कई मौकों पर वह तेजी से रन बनाने के चक्कर में आउट हुए हैं लेकिन कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ शानदार 99 रनों की पारी खेली थी। आरसीबी के खिलाफ उन्होंने अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी को लगातार चार गेंद पर चार चौके जड़ दिए थे।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post ब्रायन लारा ने इस भारतीय खिलाड़ी को बताया भविष्य का वीरेंद्र सहवाग, कहा आगे बनेगा महान appeared first on Sportzwiki.