Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एश्वर्य प्रताप सिंह को मध्य प्रदेश की बधाई

भोपाल
ताइपे के ताइयुआन में संपन्न हुई 12वीं एशियाई एयरगन चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के खिलाड़ी एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 10 मीटर एयर रायफल जूनियर टीम स्पर्धा में देश को स्वर्ण पदक और व्यक्गितगत स्पर्धा में कांस्य पदक दिलाया। टीम स्पर्धा में एश्वर्य प्रताप सिंह के अलावा गुजरात के केवल प्रजापति तथा यशवर्धन शामिल थे। एश्वर्य प्रताप सिंह की इस उपलब्धि के लिए उन्हें संचालक खेल और युवा कल्याण डॉ एसएल.थाउसेन ने बधाई दी है और उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की है। एश्वर्य प्रताप सिंह मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की मुख्य प्रशिक्षक सुमा शिरूर, प्रशिक्षक सुनीता लाखन एवं वैभव शर्मा से प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं।