Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आडवाणी ने पहला एशियाई स्नूकर खिताब जीता

बेंगलुरू
भारत के स्टार क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने ईरान के एहसान हैदरी नेजहाद को 6-4 से हराकर गुरुवार को यहां पहला एशियाई स्नूकर का खिताब जीता। आडवाणी ने फाइनल में नेजहाद को 52-40, 66(58)-0, 1-63(62), 78-4, 35-47, 0-51, 47-35, 38-39, 53(49)-35, 51(50)-20 से हराया। अब तक 21 बार विश्व स्नूकर एवं बिलियर्ड्स का खिताब जीत चुके आडवाणी ने इससे पहले सेमीफाइनल में म्यांमा के आंग फयो को (5-2) 50-27, 92(92)-0, 86(86)-15, 12-62, 54-30, 24-70, 79-5 से हराया था।