Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज का मैच हारते ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी विराट की टीम !

खेल डेस्क।इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण का 35वां मुकाबला शुक्रवार को ईडन गार्डन्स पर कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। यह बेंगलुरु के लिए करो या मरो मुकाबले से कम नहीं होगा,क्योंकि इस मैच की हार उसे प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर देगी। अब तक खेले गए मैचों में बेंगलुरू को प्रदर्शन सबसे खराब रहा है और अभी तक केवल एक ही मैच में जीत हासिल कर पाई है।

कोलकाता 8 मैचों से 4 मैच जीतकर 8 अंकों के सा​थ अंक तालिका में छठे नंबर पर है और दूसरी तरफ बेंगलुरु 8 में से 7 मैच हारकर सबसे नीचे हैं। आईपीएल में दोनों के बीच अब तक हुए मुकाबले में कोलकाता का पलड़ा भारी रहा है। ईडन गार्डन्स पर बेंगलुरु ने आखिरी बार कोलकाता को2016 को हराया था। इस मैच में कोलकाता के सबसे खतरनाक बल्लेबाज आंद्रे रसेल संदिग्ध बताया जा रहा है। आज का मैच कोलकाता को प्लेऑफ की दौड़ में एक कदम आगे बढ़ा देगा।

अमित मिश्रा IPL में ये बड़ा कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय गेंदबाज


दोनों टीमें इस प्रकार हैं
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली (कप्तान), पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), एबी डिविलियर्स, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, मोईन अली, शिमरॉन हेटमायर, शिवम दुबे, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, टिम साउदी और डेल स्टेन।

IPL 12: विश्व कप से पहले रोहित शर्मा ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

कोलकाता नाइटराइडर्स : दिनेश कार्तिक (कप्तान), रॉबिन उथप्पा, क्रिस लिन, शुभमन गिल, नितिश राणा, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, सुनील नरेन, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, केसी करियप्पा और यारा पृथ्वीराज।



Herald