नई दिल्ली, 9 अप्रैल: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारी जल्द ही तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) अधिकारी से जल्द ही बैठक करेंगे। इस बैठक में इस बात पर फैसला लिया जाएगा कि क्या एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम के तीन स्टैंड-आई. जे. और के. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के फाइनल के लिए खुले रहेंगे या नहीं।
टीएनसीए के अधिकारियों का मानना है कि इसमें तमिलनाडु सरकार को दखल देना होगा ताकि चेन्नई के प्रशंसक अपने शहर में फाइनल देखने से न चूक पाएं।
चेन्नई कॉरपोरेशन ने तीन स्टैंड बंद कर रखे हैं क्योंकि 2011 विश्व कप के पहले से इनके नवीनीकरण की मंजूरी का मामला फंसा हुआ है।
चेन्नई सुपर किंग्स मौजूदा विजेता है और आईपीएल के नियम के हिसाब से चेन्नई का चेपक स्टेडियम सीजन के पहले और फाइनल मैच की मेजबानी करेगा। इसके अलावा चेन्नई को दो प्लेऑफ की मेजबानी भी करनी है, लेकिन बोर्ड के अधिकारियों का मानना है कि अगर तीन स्टैंड खाली रहते हैं तो यह देखने में अच्छा नहीं लगेगा।
टीएनसीए के अधिकारी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि इस पर अंतिम फैसला राज्य सरकार पर है क्योंकि संघ इसमें कुछ नहीं कर सकती।
अधिकारी ने कहा, “हम अपने प्रयास कर रहे है, चूंकि यह आम चुनावों का समय है तो इस समय राजनेता और प्रशसनीय अधिकारी काफी व्यस्त हैं। देखते हैं कि क्यों होता है।”
अधिकारी ने कहा कि संघ इस बात को समझती है कि इससे वित्तीय तौर पर भी नुकसान होगा क्योंकि तीन स्टैंड में कम से कम 12,000 लोग बैठते हैं।
उन्होंने कहा, “बात यह है कि प्लेऑफ और फाइनल ऐसे मैच हैं जिनसे कमाई होती है। अन्य मैचों के उलट, नॉकआउट मैचों का पैसा बोर्ड को जाती है, और हम उन्हें किसी तरह की स्थिति में नहीं फंसा सकते। संघ की स्थिति भी हमें निश्चित तौर पर देखनी होगी।”
प्रशासकों की समिति ने आईपीएल गर्विनंग काउंसिल पर प्रतिबंध लगाया दिया है और आईपीएल के 12वें संस्करण की देखभाल के लिए एक एडहॉक समिति का गठन किया गया है।
The post चेन्नई की आईपीएल फाइनल मेजबानी पर तमिलनाडु सरकार करेगी फैसला appeared first on Sportzwiki.