Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रवीन्द्र जडेजा ने लगाया शतक, आईपीएल में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

इंटरनेट डेस्क। ऑलरांडर रवीन्द्र जडेजा ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर मेजबान राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल-12 के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को जीत दिलाने में महत्वूपर्ण भूमिका निभाई। रवीन्द्र जडेजा ने पहले गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 20 रन देकर रॉयल्स के दो बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाने के बाद अन्तिम ओवर में छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

चेन्नई ने जयपुर में लगाया जीत का छक्का, ये रिकॉर्ड बनाने वाले पहले कप्तान बने धोनी

राजस्थान रॉयल्स की पारी के दौरान रवीन्द्र जडेजा ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज करवाया। वह स्टीव स्मिथ का विकेट लेने के साथ ही आईपीएल में 100 विकेट हासिल करने वाले पहले लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज बन गए हैं।

इसी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा आईपीएल में 100 विकेट लेने वाले भारत के 10वें और आईपीएल के 13वें गेंदबाज बन गए है। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले छठे स्पिन गेंदबाज बन गए है। रवीन्द्र जडेजा ने आईपीएल में पांचवीं बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ का विकेट हासिल किया।

अब केकेआर में शामिल हुआ ये तूफानी गेंदबाज, जोसफ अलजारी की तरह करेगा आईपीएल में डेब्यू

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (58) और अंबाटी रायुडू (57) की शानदार पारियों की मदद से गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल-12 के बेहद रोमांचक मुकाबले में चार विकेट से शिकस्त दी।राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में सात विकेट पर 151 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में तीन बार की चैम्पियन चेन्नई ने छह विकेट पर 155 रन बनाकर जीत दर्ज की।