खेल डेस्क। पहले संस्करण की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स आज अपने घरेलू सवाई मानसिंह स्टेडयम पर तीन बार की आईपीएल चैम्पियन मुम्बई इंडियंस से मुकाबला करेगी।
इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण के इस मुकाबले से शुरू होने से पहले राजस्थान रॉयल्स फे्रंचाइजी ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए अजिंक्या रहाणे को टीम की कप्तानी से हटा दिया है। राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल-12 के शेष मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ को कप्तानी सौंपी है।
ये बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बने विराट कोहली, इन विदेशी खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे
रॉयल्स के इस फैसले के पीछे मुख्य कारण इस सीरीज में टीम के खराब प्रदर्शन को माना जा रहा है। अजिंक्या रहाणे की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स आईपीएल-12 के 8 मैचों में केवल दो में ही जीत हासिल कर सकी है। वह छह मैचों में हार के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है।
BCCI ने किया एक और चौंकाने वाला फैसला: विश्वकप के लिए इन खिलाडिय़ों में शामिल हुए इंशात और अक्षर पटेल
इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कोच पैडी अप्टन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच के बाद रहाणे को कप्तानी से हटाने के संकेत दिए थे। उनका मानना था कि इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स टीम एक यूनिट के तौर पर असफल साबित हुई है।मुम्बई इंडियंस के खिलाफ हो रहे इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया है।
विश्व कप में चयन होने के बाद पत्नी हसीन जहां ने शमी के बारे में बोल दी ऐसी बात कि अब दोनों के बीच...
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, कु्रनाल पांड्या, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, बेन कटिंग, राहुल चाहर, मयंक मार्कंडे, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह।
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), बेन स्टोक्स, एश्टन टर्नर, स्टुअर्ट बिन्नी, रियान पराग, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट, धवल कुलकर्णी।