इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एलेक्स हेपबर्न को रेप का दोषी करार दे दिया गया है। वोरसेस्टरशायर के लिए खेलने वाले ऑल- राउंडर हेपबर्न ऑस्ट्रेलिया से क्रिकेट करियर को नया मुकाम देने इंग्लैंड आये थे लेकिन अब उनका करियर तबाह होते दिख रहा है। कोर्ट में वह आरोपी सिद्ध हो चुके हैं।
2017 की है घटना

इंग्लैंड की महिला ने एलेक्स हेपबर्न पर रेप का आरोप लगाया था। यह घटना 1 अप्रैल 2017 की है। महिला अपने अपार्टमेन्ट में काउंटी खिलाड़ी जो क्लार्क के साथ सोये थी और क्लार्क के जाने के बाद हेपबर्न वहां पहुँच गये।
महिला के अनुसार पीड़िता के मुताबिक इस पर हेपबर्न उसकी खूबसूरती की तारीफ करने लगा और उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मनाने लगा। मगर उसने मना कर दिया। इसके बावजूद एलेक्स ने महिला के साथ सेक्स किया।
एलेक्स ने नाकारा आरोप

23 वर्षीय खिलाड़ी एलेक्स हेपबर्न ने इन आरोपों को लगातार ख़ारिज किया है। उनके अनुसार महिला को पूरी तरह पता था कि उन दोनों के बीच क्या हो रहा है। कोर्ट ने करीब 11 घंटे इस मामले की सुनवाई चली।
इस मामले में वोरसेस्टर क्राउन कोर्ट ने 23 साल के हेपबर्न को दोषी करार दिया तो वह ना सिर्फ अपनी सीट पर फिसल गए, बल्कि अपने हाथों से अपना चेहरा ढंक लिया। इससे पहले जनवरी में मुकदमा फैसले तक पहुंचने में विफल रहा।
2013 में आये थे इंग्लैंड

वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में जन्मे 23 वर्षीय एलेक्स हेपबर्न 2013 में इंग्लैंड आ गये थे। यहाँ उन्होंने काउंटी क्लब वोस्टरशायर से करार दिया था। दायें हाथ के बल्लेबाज और दायें हाथ के माध्यम गति के तेज गेंदबाज एलेक्स ने दो लिस्ट ए और 5 टी-20 मैच खेले हैं।
इस घटना के बाद एलेक्स का क्रिकेटिंग करियर तबाह हो गया है। अब कोर्ट ने उन्हें 30 अप्रैल को एक बार फिर से हाजिर होने को कहा है।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को सोती हुई महिला का रेप करने का दोषी पाया गया appeared first on Sportzwiki.