Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राजस्थान-हैदराबाद मैच में खलेगी इन विदेशी खिलाड़ियों की कमी

जयपुर। पहले संस्करण की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स शनिवार को अपने घरेलू सवाई मानसिंह स्टेडियम में आईपीएल-12 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो उसका लक्ष्य इस टीम से मिली पिछली हार का बदला लेने का होगा।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर पर लगा ये बड़ा आरोप, मामले में है एक साल तक की सजा का प्रावधान

ये मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण है। इस मैच में मिली हार किसी टीम के लिए आईपीएल से बाहर होने का रास्ता खोल देगी। अभी दोनों ही टीमें प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। केन विलियम्सन की कप्तानी वाली हैदराबाद अभी तक 10 में से पांच मैच जीत चुकी है। जबकि राजस्थान रॉयल्स 11 में से केवल चार मैचों में ही जीत हासिल कर सकी है। वैसे इस मुकाबले में दोनों ही टीमों के कई विदेशी खिलाडिय़ों की कमी खेलेगी।

विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज ऑलराउंडर ने संन्यास लेकर सभी को चौंकाया

मैच में जहां राजस्थान रॉयल्स को ऑलराउंडर बेन स्टोक्स, सलामी बल्लेबाज जोस बटलर और तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की कमी खेलेगी। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद को तूफानी सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो की सेवाएं नहीं मिल सकेगी। ये सभी खिलाड़ी विश्व कप शिविर से जुडऩे से लिए इंग्लैंड रवाना हो चुके हैं।

आईपीएल-12 में अब तक तूफानी बल्लेबाजी कर चुके जॉनी बेयरस्टो की सनराइजर्स हैदराबाद को सेवाओं की सबसे ज्यादा कमी खलेगी जो ऑस्ट्रेलिया सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर के साथ मिलकर अपनी टीम को मजबूत शुरुआत देते हैं। जोफ्रा आर्चर ने केकेआर के खिलाफ खेले गए पिछले में शानदार प्रदर्शन कर राजस्थान रॉयल्स को जीत दिलाई थी। वहीं बटलर भी इस टीम के लिए कई मैचों विजयी प्रदर्शन कर चुके हैं।