Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अर्जुन पुरस्कार के लिए इन चार क्रिकेटरों के नाम की बीसीसीआई ने की सिफारिश

खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आज चार भारतीय क्रिकेटरों के नाम की अर्जुन अवॉर्ड के लिए सिफारिश की है। बीसीसीआई ने जिन चार खिलाडिय़ों के नाम की इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए सिफारिश की है उसमें भारतीय पुरुष टीम के तीन और एक महिला टीम की क्रिकेटर शामिल हैं।

खेल मंत्रालय की ओर से दिए जाने वाले इस पुरस्कार के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और रवीन्द्र जडेजा के नाम की सिफारिश बीसीसीआई ने की है। जबकि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी पूनम यादव की इस पुरस्कार के लिए सिफारिश की गई है।

जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और रवीन्द्र जडेजा अभी इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण में विभिन्न टीमों की ओर से खेल रहे हैं। इन तीनों ही भारतीय खिलाडिय़ों ने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में अपनी राष्ट्रीय टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन किया है। इन तीनों को ही 30 मई से इंग्लैंड में खेले जाने वाले विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। मोहम्मद शमी ने भारत टीम के न्यूजीलैंड दौरे पर खेली गई पांच मैचों की वनडे सीरीज में नौ विकेट लिए थे। टीम इंडिया ने ये सीरीज 4-1 से अपने नाम की थी।

वहीं पूनम यादव अब तक भारतीय महिला टीम की ओर से 41 वनडे और 54 टी-20 और एक टेस्ट खेल चुकी हैं। क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेटों में पूनम यादव 140 विकेट हासिल कर चुकी है। उन्होंने वनडे में 63, टी-20 में 74 और टेस्ट क्रिकेट में तीन विकेट हासिल किए हैं।