Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

उमर अब्दुल्ला ने की थी जम्मू-कश्मीर के लिए नये प्रधानमंत्री की मांग, तो भड़के गौतम गंभीर ने लगाई थी फटकार, अब अब्दुल्लाह ने दिया करारा जवाब

हमारे देश भारत में पाकिस्तान से सटे जम्मू-कश्मीर राज्य एक बड़ा मुद्दा रहा है। विभाजन के बाद से ही जम्मू-कश्मीर के मुद्दे ने हमारे सुर्खियों में अपनी जगह बनायी है यानि ये टॉपिक एक हॉट टॉपिक के तौर पर रहा है। राजनीति के तौर पर जम्मू-कश्मीर मुद्दा हमेशा छाया रहता है।

जम्मू-कश्मीर है देश का सबसे बड़ा मुद्दा

जम्मू-कश्मीर को हमारे देश में विशेष राज्य का दर्जा हासिल है। साथ ही जम्मू-कश्मीर का हमारे पड़ोसी मुल्क के साथ खास नाता रहा है। जो हमेशा उनके प्रति सहानुभूति दिखाता रहा है।

वहां के कई लोगों के साथ ही भारतीय राजनीति में मजबूत पहचान रखने वाले अब्दुल्ला परिवार का भी आए दिन किसी ना किसी तरह से अपने बयानों से विवादों मे रहते हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने की थी अलग पीएम की मांग

ऐसा ही कुछ नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के लिए एक अलग से पीएम(प्रधानमंत्री) बनाने की मांग की थी।

उमर अब्दुल्ला के इस बयाने के बाद राजनीति गर्मा गई और बीजेपी सहित एनडीए की सभी पार्टियों ने उमर अब्दुल्ला के इस बयान की घोर निंदा की और साथ ही विपक्ष से भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मोदी ने सवाल किया है कि क्या वो उमर अब्दुल्ला के इस बयान का समर्थन करेंगे।

क्रिकेटर गौतम गंभीर ने उमर अब्दुल्ला पर कसा तंज

अभी ये मामला जोर पकड़ ही रहा था कि क्रिकेटर से बीजेपी नेता बने गौतम गंभीर उमर अब्दुल्ला को निशाने पर लेते हुए तंज कसा है। गौतम गंभीर ने ट्वीट करते हुए उमर अब्दुल्ला को टैग किया और लिखा कि

“उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के लिए अलग से पीएम चाहते हैं, तो मैं भी चाहता हूं कि मै समुंद्र पर चलूं। जम्मू-कश्मीर के लिए अलग पीएम से ज्यादा उमर अब्दुल्ला को गहरी नींद की जरूरत है। उठने के बाद उन्हें कड़क कॉफी मिलनी चाहिए। अगर इससे भी वो ना समझे तो उन्हें हरे रंग का पाकिस्तानी पासपोर्ट देने की जरूरत है।”

उमर अब्दुल्ला का गौतम गंभीर पर पटलवार

फिर क्या था जम गौतम गंभीर ने उमर अब्दुल्ला पर ये करारा प्रहार किया तो उमर अब्दुल्ला ने भी पटलवार किया है और गौतम गंभीर के इस ट्वीट का रिप्लाई किया है।

उमर अब्दुल्ला ने लिखा कि

गौतम, मैंने कभी ज्यादा क्रिकेट नहीं खेला है, क्योंकि मैं जानता था कि मै इसमें अच्छा नहीं हूं। आप जम्मू-कश्मीर के इतिसाह के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं और जम्मू-कश्मीर को बनाने में नेशनल कॉन्फ्रेंस का क्या योगदान रहा है। ये भी आप नहीं जानते हैं। आप जो जानते हैं वहीं करें और आईपीएल को लेकर ट्वीट करें।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post उमर अब्दुल्ला ने की थी जम्मू-कश्मीर के लिए नये प्रधानमंत्री की मांग, तो भड़के गौतम गंभीर ने लगाई थी फटकार, अब अब्दुल्लाह ने दिया करारा जवाब appeared first on Sportzwiki.