Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मलिंगा से कप्तानी छिनने के बाद श्रीलंका की विश्व कप टीम में नहीं मिली इन दिग्गजों को जगह

खेल डेस्क। इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने वाले आईसीसी विश्व कप के लिए श्रीलंकाई टीम की भी घोषणा हो चुकी है। इस विश्व कप के लिए लसिथ मलिंगा से कप्तानी छीनकर दिमुथ करुणारत्ने को सौंपी गई है। हालांकि मलिंगा को विश्व कप टीम में बरकरार रखा गया है।

हैदराबाद की जीत में डेविड वार्नर ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

इस टीम में पूर्व कप्तान दिनेश चांदीमल, विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला, ऑफ स्पिनर अकीला धनंजय, सलामी बल्लेबाज दानुष्का गुणाथिल्के और उपुल थरंगा को जगह नहीं मिली है।हालांकि लाहिरू तिरिमाने, ऑलराउंडर मिलिंडा सिरिवर्धना, जीवन मेंडिस और लेग स्पिनर जेफरी वेंडरसे के साथ ही चोटिल नुवान प्रदीप टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। वहीं 21 साल के बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो को भी टीम में शामिल किया गया है।

BCCI का बड़ा फैसला: अब विश्व कप के लिए पंत और रायुडू भी भारतीय टीम के साथ जाएंगे इंग्लैंड

इससे श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने हैरानीभरा फैसला लेते हुए आईसीसी वनडे विश्व कप के लिए दिमुथ करुणारत्ने को अपनी टीम का कप्तान बनाया है। दिमुथ करुणारत्ने ने श्रीलंका की ओर से आखिरी वनडे साल 2015 के विश्व कप में ही खेला था। इस टूर्नामेंट के लिए मलिंगा से कप्तानी छिनने का मुख्य कारण उनका कई खिलाडिय़ों से विवाद को माना जा रहा है।

अब लोकेश राहुल के नाम दर्ज हुई ये विशेष उपलब्धि

श्रीलंकाई टीम: दिमुथ करूणारत्ने (कप्तान), लसित मलिंगा, एंजेलो मैथ्यूज, तिषारा परेरा, कुशल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, कुशल मेंडिस, इसुरू उदाना, मिलिंडा सिरिवर्धना, अविष्का फर्नांडो, जीवन मेंडिस, लाहिरू तिरिमाने, जेफरी वेंडरसे, नुवान प्रदीप और सुरंगा लकमल।