Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वर्ल्ड कप में कोहली के लिए ट्रंप कार्ड होंगे ये खिलाड़ी

खेल डेस्कभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंग्लैंड एंड वेल्स में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया। टीम के ऐलान के बाद टीम चयन को लेकर भी सवाल खड़े होने शुरू हो गए है। हालाकी इस टीम के चयन के बाद भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम को विश्व कप का दावेदार बताया है।

इस टीम में विराट कोहली के पास तीन ऐसे खिलाड़ी है, जो इस विश्व कप में भारत की जीत तय कर सकते हैं। इस लिस्ट में पहला नाम विजय शंकर का आता है और इस खिलाड़ी ने बल्ले के साथ गेंदबाजी से भी सबको प्रभावित किया है। आईपीएल में इन दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा रहा है और विश्व कप में भी यह ऐसा ही प्रदर्शन करने के लिए तैयार है।

ICC WC 2019 : भारत की इस 15 सदस्यीय टीम के साथ ये चार खिलाड़ी भी जाएंगे इंग्लैंड

इसके बाद हार्दिक ने भी आईपीएल में जबरदस्त बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी करके विराट की राह आसान कर दी है। इसके साथ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और बुमराह ने भी शानदार प्रदर्शन करके बता दिया की उनका यह प्रदर्शन आने वाले विश्व कप में भी देखने को मिलेगा।

विश्व कप के लिए भारतीय टीम

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, विजय शंकर, एमस धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, मो. शमी, रवींद्र जडेजा

IPL 12: सनराइजर्स और रॉयल्स के लिए आई बुरी खबर, ये दो तूफानी बल्लेबाज हो सकते हैं बाहर



Herald