Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल में दीपक चाहर ने बना डाला ऐसा रिकॉर्ड, जिसका टूटना है लगभग असंभव

खेल डेस्क। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से तीन बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण के मैच में मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से शिकस्त देकर अंक तालिका के शीर्ष पर जगह बनाई।

मैन ऑफ द मैच दीपक चाहर (20 रन पर तीन विकेट), हरभजन सिंह (15 रन पर दो विकेट), इमरान ताहिर (21 रन पर दो विकेट) और रवीन्द्र जडेजा (17 रन पर एक विकेट) की कातिलाना गेंदबाजी के सामने दो बार की चैम्पियन केकेआर नौ विकेट पर 108 रन ही बना सकी। मैच में राजस्थानी तेज गेेंदबाज दीपक चाहर ने चार ओवरों में 20 डॉट गेंद फेंककर अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज करवाया।

वह आईपीएल में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने। इससे पहले आईपीएल के एक मैच में सबसे ज्यादा डॉट गेंद फेंकने का रिकॉर्ड तेज गेंदबाज आशीष नेहरा के नाम दर्ज था। नेहरा ने साल 2007 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 19 डॉट गेंदें डाली थी।

इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने फाफ डु प्लेसिस (नाबाद 43) और अंबाती रायुडू (21) की शानदार पारियों की सहायता से 17.2 ओवर में तीन विकेट पर 111 रन बनाकर जीत हासिल की। चेन्नई के सलामी बल्लेबाज डुप्लेसिस ने 45 गेंदों की अपनी पारी में तीन चौके मारे।

इससे पहले एक बार फिर केकेआर के लिए आंद्रे रसेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 50 रन बनाए। रसेल के अलावा केकेआर का कोई भी बल्लेबाज बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को भी नहीं छू सका।