Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम का टेस्ट में विराट रुतबा कायम, लगातार तीसरे साल कर डाला ये कारनामा

इंटरनेट डेस्क। सोमवार को जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय टीम ने अपनी लगातार तीसरे साल बादशाहत कायम रखी है और आईसीसी टेस्ट चैंपियन की गदा अपने कब्जे में रखी है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने 10 लाख डॉलर का इनाम भी जीत लिया है।

आपको बता दें कि भारतीय टीम ने इस साल टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। उसी का परिणाम हैं कि टीम इंडिया ने लगातार तीसरे वर्ष ये टेस्ट गदा जीतने में कामयाबी हासिल की है। भारतीय टीम ने इसी साल कंगारू टीम को उसी की धरती पर टेस्ट सीरीज में हराकर करीब 70 साल बाद कंगारू धरती पर इतिहास रचने में कामयाबी हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया में खेली गई इस टेस्ट सीरीज मेें टीम इंडिया 2-1 जीत दर्ज करने में सफल रही थी।

आपको बता दें कि ये गदा उसी टीम को दी जाती है जो एक अप्रैल की कट ऑफ तारीख तक टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 स्थान पर रहती है। वहीं, दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड की टीम है। न्यूजीलैंड की टीम को 5 लाख डॉलर का इनाम दिया गया है। आईसीसी की ताजा जारी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय टीम 116 रेटिंग अंक के साथ पहले स्थान पर है। वहीं, दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड की टीम को 108 रेटिंग अंक मिले है। वहीं, टीम इंडिया की इस उपलब्धि पर कप्तान विराट कोहली ने खुशी व्यक्त की है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में पहले स्थान को फिर से कामय रखना हम सबके लिए गर्व की बात है ।



Herald