Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस खिलाड़ी के एहसान से विराट कोहली बने स्टार

खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कोहली आज दुनिया के नबंर एक बल्लेबाज होने के साथ नंबर वन कप्तान भी बने हुए है। इस खिलाड़ी ने बहुत कम समय में कई बड़े बड़े खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है और इस विश्व कप में वह भारतीय टीम की अगुवाई करने जा रहे हैं। विराट ने अपने इस प्रदर्शन का श्रेय उस खिलाड़ी को दिया है जो कभी भारतीय टीम का कप्तान हुआ करता था। विराट ने बताया की जब वह टीम में शामिल हुए थे तब मुझे तीसरे नंबर के लिए आजमाया गया और मैंने उस मौके का फायदा भी उठाया।

​अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी तीसरे नंबर के लिए दूसरे खिलाड़ी को आजमाने पर चर्चा होने लगी थी। मैंने तीसरे नंबर पर अच्छा प्रदर्शन किया और टीम में बने रहने के लिए मुझे किसी खिलाड़ी के समर्थन की जरूरत थी। उस समय कप्तान के तौर पर धोनी ने मैरा समर्थन किया और मुझे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका दिया। कप्तान रहते हुए धोनी ने जो समर्थन किया आज उसी की वजह से में इस नंबर पर बल्लेबाजी करने कामयाब होता हुं। धोनी कप्तान हो या नहीं वह हमेशा टीम को सलाह देते रहते हैं और आज भी में उनसे सलाह लेता रहता हुं।

कोहली ने कहा कि मैदान पर धोनी हर प्रकार से टीम की सहायता करते हैं और विकेट के पीछे धोनी की मौजूदगी हमें बहुत ज्यादा फायदा होता है। इस विश्व कप में कोहली की टीम में धोनी को भी जगह मिली है और यह उनके साथ टीम के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है।



Herald